
मच गई लूट! 24 घंटे में ही इस SUV को मिल गईं 70000 से ज्यादा बुकिंग, कंपनी सिर्फ ₹21000 ले रही
टाटा मोटर्स के लिए साल 2025 गोल्डन मेमोरी के साथ खत्म होने वाला है। दरअसल, कंपनी ने इस साल सिएरा SUV का अपना आखिरी दांव चला है, जो सफल होता दिख रहा है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू की है। ऐसे में पहले ही दिन इसे 70,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं।
टाटा मोटर्स के लिए साल 2025 गोल्डन मेमोरी के साथ खत्म होने वाला है। दरअसल, कंपनी ने इस साल सिएरा SUV का अपना आखिरी दांव चला है, जो सफल होता दिख रहा है। कंपनी ने इसकी बुकिंग 16 दिसंबर से शुरू की है। ऐसे में पहले ही दिन इसे 70,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। इस बात को कंपनी ने कन्फर्म किया है। इसके अलावा, करीब 1.35 लाख संभावित ग्राहकों ने अपनी पसंदीदा कॉन्फिगरेशन जमा कर दी हैं और बुकिंग की फॉर्मेलिटी पूरी करने की प्रोसेस में हैं।






टाटा ने सिएरा SUV 25 नवंबर को भारत में लॉन्च की थी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपए से 21.49 लाख रुपए तक रखी हैं। वहीं, बुकिंग का टोकन अमाउंट 21,000 रुपए तय किया है। यह SUV पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ कई वैरिएंट में उपलब्ध है। ये कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में टाटा कर्व से ऊपर है। वहीं, कंपनी ने ICC महिला विश्व कप 2025 जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को सिएरा की पहली यूनिट्स गिफ्ट कीं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Marazzo
₹ 14.59 - 17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos 2026
₹ 12 - 21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सिएरा का इंजन और स्पेसिफिकेशन्स
नई जनरेशन की टाटा सिएरा नए 1.5-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल के साथ आ रही है जो 158bhp और 255Nm जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड AT के साथ आता है। आप सिएरा को 1.5-लीटर NA पेट्रोल के साथ भी ले सकते हैं जो 105bhp और 145Nm जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT के साथ लिया जा सकता है। इसमें एक अन्य ऑप्शन 1.5-लीटर फोर-पॉट डीजल इंजन है जो 116bhp और 260Nm देता है, इसे 6-स्पीड MT या 7-स्पीड DCT में से किसी एक के साथ लिया जा सकता है। सिएरा के लिए AWD की भी घोषणा की है। यह टाटा की नई जनरेशन की गाड़ियों में यह टेक्नोलॉजी पाने वाला पहला टाटा मॉडल होगा।
सिएरा का इंटीरियर और फीचर्स
सिएरा का केबिन कर्व जैसा ही है, लेकिन इसमें टाटा डिजाइन लैंग्वेज के कुछ एलिमेंट्स पहली बार शामिल किए गए हैं, जैसे ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट, साउंड बार के साथ 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, HUD और एक नया सेंटर कंसोल दिया है। दूसरे फीचर्स में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें हैं। आइकॉनिक एल्पाइन रूफ को आज के जमाने के हिसाब से फिर से बनाया गया है, इसमें कोई कर्वेचर नहीं है। यह अब एक एक्सेंटेड फ्लैट ग्लास है। एक सनरूफ जगह बनाने में मदद करता है।
सिएरा का डिजाइन और सेफ्टी
टाटा सिएरा के डिजाइन हाइलाइट्स में बॉक्सी सिल्हूट, अल्पाइन ग्लास रूफ, 19-इंच एलॉय व्हील्स, फुल-LED लाइट पैकेज, रियर स्पॉइलर और सिग्नेचर टाटा ग्रिल का नया वर्जन शामिल है। यह छह एक्सटीरियर और तीन इंटीरियर कलर स्कीम में उपलब्ध है। सिएरा के सभी वर्जन में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग पॉइंट मिलते हैं। इसकी लंबाई 4.6 मीटर है और व्हीलबेस 2.7 मीटर है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




