ऑन-रोड कितने की पड़ेगी टाटा की धाकड़ सिएरा SUV? ये रही टॉप-10 शहरों की ऑन-रोड कीमतें, यहां पड़ेगी सबसे सस्ती

Dec 09, 2025 04:51 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

अगर आप टाटा सिएरा खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां देश के टॉप-10 शहरों में टाटा सिएरा की ऑन-रोड कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

ऑन-रोड कितने की पड़ेगी टाटा की धाकड़ सिएरा SUV? ये रही टॉप-10 शहरों की ऑन-रोड कीमतें, यहां पड़ेगी सबसे सस्ती
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स ने अपनी टाटा सिएरा (Tata Sierra) की कीमतों की घोषणा कर दी है। नई सिएरा अपने रेट्रो कनेक्शन, दमदार रोड प्रेजेंस और मॉडर्न फीचर्स की वजह से लॉन्च से पहले ही चर्चा में बनी हुई थी। अब कंपनी ने इसके ज्यादातर वैरिएंट्स की कीमतें भी जारी कर दी हैं, जिससे खरीदारों को एक साफ अंदाजा मिल गया है कि यह SUV कितने की पड़ेगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 20.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo

₹ 14.59 - 17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder

₹ 10.95 - 19.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा सिएरा (Tata Sierra) की शुरुआती कीमत

नई टाटा सिएरा का बेस वैरिएंट (Smart+) की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रखी गई है। कंपनी ने कुल 7 ट्रिम्स पेश किए हैं। इसमें Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+ वैरिएंट शामिल हैं। ऊपर के दो वैरिएंट Accomplished और Accomplished+ की कीमतें अभी घोषित नहीं की गई हैं।

इंजन विकल्प

टाटा सिएरा के साथ हर तरह की ड्राइविंग के लिए विकल्प मौजूद हैं। टाटा सिएरा (Tata Sierra) तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ आती है।

1- 1.5-लीटर NA पेट्रोल

इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स मिलते हैं। ये आरामदायक और स्मूद परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए है।

2- 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल

इसमें 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन भी मिलता है, जो सिर्फ ऑटोमैटिक ऑप्शन के साथ आता है। ये ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए है।

3- 1.5-लीटर डीजल

इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन भी है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों के साथ आता है। ये हाई माइलेज और टॉर्क की जरूरत वाले यूजर्स के लिए है।

टॉप-10 शहरों में टाटा सिएरा की ऑन-रोड कीमतें

शहरसिएरा स्मार्ट+सिएरा एडवेंचर+
मुंबईRs. 13.66 लाखRs. 22.26 लाख
दिल्लीRs. 13.44 लाखRs. 21.97 लाख
बैंग्लोरRs. 14.22 लाखRs. 22.77 लाख
हैदराबादRs. 14.32 लाखRs. 22.95 लाख
चेन्नईRs. 14.34 लाखRs. 22.96 लाख
अहमदाबादRs. 12.73 लाखRs. 20.39 लाख
कोलकाताRs. 13.40 लाखRs. 21.47 लाख
पुणेRs. 13.66 लाखRs. 22.226 लाख
लखनऊRs. 13.51 लाखRs. 21.64 लाख
भोपालRs. 13.39 लाखRs. 21.82 लाख

कौन-सा वैरिएंट सबसे वैल्यू-फॉर-मनी?

कई ऑटो एक्सपर्ट मानते हैं कि प्लोर+ (Pure+) और एडवेंचर (Adventure) वैरिएंट सबसे बेहतर वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प होंगे, क्योंकि ये ज्यादा कीमत बढ़ाए बिना अच्छे फीचर्स ऑफर करते हैं।

नोट- ये अनुमानित कीमतें इंश्योरेंस, RTO टैक्स और शहर के हिसाब से लगने वाले चार्ज मिलाकर तैयार की गई हैं। ये बदल भी सकती हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।