टाटा के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बनी ये SUV, बीते 3 महीनों में 172% बढ़ गई बिक्री; 5-स्टार सेफ्टी से है लैस
टाटा सिएरा की वजह से साल 2026 के शुरुआती तीन महीनों में टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। टाटा की दो मिड-साइज एसयूवी सिएरा और कर्व ने मिलकर जनवरी से मार्च के बीच 28,000 से ज्यादा गाड़ियां बेच डालीं।

नब्बे के दशक की मशहूर एसयूवी टाटा सिएरा (Tata Sierra) जब से नए अवतार में लौटी है, लोग इसके दीवाने हो गए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे टाटा मोटर्स की तो लॉटरी लग गई है। टाटा सिएरा की वजह से साल 2026 के शुरुआती तीन महीनों में टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। टाटा की दो मिड-साइज एसयूवी सिएरा और कर्व ने मिलकर जनवरी से मार्च के बीच 28,000 से ज्यादा गाड़ियां बेच डालीं। जबकि ठीक साल पहले यह आंकड़ा 10,355 यूनिट था। इस दौरान बिक्री में सालाना आधार पर 172 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई है। आइए जानते टाटा सिएरा की बिक्री के साथ इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






पहले ही दिन 70,000 बुकिंग
सिएरा की इस तूफानी कामयाबी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बुकिंग शुरू होते ही एक ही दिन में 70,000 लोगों ने इसे खरीदने के लिए लाइन लगा दी। अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग इसे बुक कर चुके हैं और मार्च 2026 तक कंपनी करीब 14,000 गाड़ियां ग्राहकों के घर तक पहुंचा भी चुकी है। अकेले मार्च के महीने में ही सिएरा की 9,000 यूनिट्स बिकीं। आज के दौर में यह नेक्सन और पंच के बाद टाटा की तीसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी बन गई है। बता दें कि सेफ्टी के लिए टाटा सिएरा को भारत NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.23 - 13.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Xpres
₹ 5.59 - 6.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Safari
₹ 13.29 - 25.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.89 - 11.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
ताबड़तोड़ बिकी टाटा नेक्सन
दूसरी ओर टाटा की दो पुरानी धुरंधर गाड़ियां नेक्सन और पंच भी पीछे नहीं हैं। इन दोनों ने मिलकर पिछले पूरे साल में 4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। टाटा नेक्सन का जलवा तो ऐसा है कि यह अपने सेगमेंट में नंबर-1 पर बैठी है। बता दें कि पिछले FY2026 में नेक्सन की 2,16,054 यूनिट्स बिकीं। जो पिछली बार से करीब 32 पर्सेंट ज्यादा है। टाटा पंच ने भी 1,83,980 गाड़ियां बेचकर अपनी जगह पक्की रखी है। हालांकि पंच की बिक्री में करीब 6 पर्सेंट की गिरावट आई है।
3 महीने में 2 लाख बिकी टाटा कार
टाटा का सिक्का सिर्फ छोटी गाड़ियों में ही नहीं, बल्कि सफारी और हैरियर जैसी बड़ी एसयूवी में भी जम कर चल रहा है। साल की आखिरी तिमाही में इन दोनों ने मिलकर 15,000 से ज्यादा ग्राहक बटोरे। वहीं, टियागो और एल्ट्रोज जैसी छोटी कारों ने भी बिक्री में 33,000 से ज्यादा का योगदान दिया। कुल मिलाकर देखें, तो टाटा मोटर्स ने इस तिमाही में 2 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। बता दें कि यह पिछले साल के मुकाबले 37 पर्सेंट की छलांग है।
कुछ ऐसी है सिएरा डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो नई सिएरा पुराने मॉडल की तरह बॉक्सी और दमदार स्टांस तो रखती है। फ्रंट में बड़े ग्लॉस-ब्लैक पैनल, स्टाइलिश LED हेडलैंप्स, DRLs, और एक स्लीक लाइट स्ट्रिप इसे बेहद प्रीमियम फील देते हैं। बंपर में लगा स्किड प्लेट और फॉग लैंप्स SUV के लुक को और ज्यादा मजबूत बनाते हैं। पीछे की तरफ फुल-विड्थ LED लाइट बार इसे पूरी तरह मॉडर्न, इंटरनेशनल SUV जैसा लुक देती है।
इम्प्रेसिव हैं एसयूवी का केबिन
सिएरा में तीन डिजिटल डिस्प्ले दिए गए हैं जिनमें एक ड्राइवर डिस्प्ले और दो इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। वहीं, इसमें टाटा कर्व वाला नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इल्युमिनेटेड Tata लोगो और टच-सेंसिटिव कंट्रोल्स के साथ काफी फ्यूचरिस्टिक लगता है। केबिन में ब्लैक-ग्रे थीम और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है जो C-पिलर तक जाता है और अंदर को बेहद airy और ओपन फील कराता है।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
फीचर्स की बात करें तो टाटा सिएरा में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड्स, 360° कैमरा, और लेवल-2 ADAS जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। जबकि पावरट्रेन के तौर पर एसयूवी में नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो करीब 170bhp की पावर और 280Nm का टार्क आउटपुट देगा। इसके अलावा, एक 1.5-लीटर NA पेट्रोल और Curvv/Nexon वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन भी रहेगा। भारतीय मार्केट में टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


