पेट्रोल-डीजल के बाद अब इलेक्ट्रिक अवतार में तहलका मचाने आ रही टाटा की ये SUV, रेंज 500 km से ज्यादा

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

टाटा मोटर्स की नई-नवेली एसयूवी सिएरा ने मार्केट में आते ही तहलका मचा दिया है। बता दें कि टाटा सिएरा (Tata Sierra) की ताबड़तोड़ बिक्री जारी है। अब कंपनी टाटा सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में लाने जा रही है।

पेट्रोल-डीजल के बाद अब इलेक्ट्रिक अवतार में तहलका मचाने आ रही टाटा की ये SUV, रेंज 500 km से ज्यादा
लॉन्च की सूचना पाएं

टाटा मोटर्स की नई-नवेली एसयूवी सिएरा ने मार्केट में आते ही तहलका मचा दिया है। बता दें कि टाटा सिएरा की ताबड़तोड़ बिक्री जारी है। अब कंपनी टाटा सिएरा को इलेक्ट्रिक अवतार में लाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) भी साल 2026 के अप्रैल से जून के बीच शोरूम्स में पहुंच जाएगी। भारतीय सड़कों पर इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे देखकर लग रहा है कि कंपनी ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। अपनी दमदार बनावट और हाई-टेक फीचर्स के साथ यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में हलचल मचाने आ रही है। आइए जानते हैं अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

पावरफुल प्लेटफॉर्म और जबरदस्त रेंज

टाटा सिएरा ईवी को कंपनी के नए और डेडिकेटेड 'Acti.ev+' आर्किटेक्चर पर बनाया जा रहा है। यह एक ऐसा फ्लेक्सिबल प्लेटफॉर्म है जो अलग-अलग बैटरी साइज और ड्राइविंग मोड को सपोर्ट करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चर्चा है कि इसमें दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिल सकते हैं। इनमें 55 kWh और 65 kWh की यूनिट शामिल होगी। बड़ी बैटरी के साथ यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकेगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9e

Mahindra XEV 9e

₹ 21.9 - 31.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser EBELLA

Toyota Urban Cruiser EBELLA

₹ 20 - 25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier EV

Tata Harrier EV

₹ 21.49 - 30.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

दिखने में सिएरा ईवी काफी हद तक पुरानी सिएरा की याद दिलाती है। इसमें बंद ग्रिल, सामने की तरफ पूरी चौड़ाई में फैली हुई LED लाइट बार और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलेगा। गाड़ी को स्पोर्टी लुक देने के लिए इसमें फ्लश डोर हैंडल्स, नए स्टाइल के अलॉय व्हील्स और मस्कुलर व्हील आर्चेस दिए गए हैं। पीछे की तरफ भी कनेक्टेड एलईडी लाइट बार इसे एक मॉडर्न लुक देती है। टाटा ने इसके पुराने बॉक्सी डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसमें प्रीमियम फिनिशिंग दी है, जो इसे सड़क पर सबसे अलग दिखाएगी।

केबिन के अंदर है डिजिटल दुनिया

सिएरा ईवी के डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन वाला सेटअप मिल सकता है। इसमें ड्राइवर के लिए डिजिटल क्लस्टर, बीच में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और पैसेंजर के लिए एक अलग डिस्प्ले शामिल होगा। फीचर्स के तौर पर इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, 360-डिग्री कैमरा और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स होंगे। सेफ्टी के लिए इसमें 'लेवल 2 ADAS' जैसा एडवांस सिस्टम भी दिया जाएगा।

कीमत और मार्केट में मुकाबला

टाटा की यह नई एसयूवी बाजार में 'कर्व ईवी' के ऊपर और इलेक्ट्रिक 'हैरियर' के थोड़ा नीचे रहेगी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 18 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। यह न सिर्फ सिंगल-मोटर रियर-व्हील ड्राइव बल्कि ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) कॉन्फिगरेशन में भी आएगी। आने वाले सालों में टाटा अपने 'अविन्या' (Avinya) ब्रांड के तहत और भी गाड़ियां लाने वाली है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।