Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Sierra extended warranty start from Rs 20,000, check plans details
टाटा सिएरा लेने से पहले जान लें ये सीक्रेट प्लान, वरना बाद में पछताना पड़ेगा! जान लिया तो होगा फायदा

टाटा सिएरा लेने से पहले जान लें ये सीक्रेट प्लान, वरना बाद में पछताना पड़ेगा! जान लिया तो होगा फायदा

संक्षेप:

टाटा सिएरा (Tata Sierra) ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने टाटा सिएरा की एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) बढ़ा दी है। अब ग्राहक 20,000 रुपये में इस एसयूवी की वारंटी को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सा प्लान आपके लिए सही है?

Jan 19, 2026 09:20 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जब नई टाटा सिएरा (Tata Sierra) को भारतीय बाजार में लॉन्च किया, तो यह साफ हो गया कि कंपनी मिड-साइज SUV सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने जा रही है। कर्व (Curvv) से जो काम पूरा नहीं हो पाया, उसे सिएरा (Sierra) से हासिल करने की पूरी कोशिश है। 11.50 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होने वाली कीमत और दमदार डिजाइन के चलते सिएरा (Sierra) को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसी के साथ टाटा (Tata Motors) ने ग्राहकों के लिए एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) का विकल्प भी दिया है, ताकि लंबे समय तक गाड़ी रखने वालों को ज्यादा सुकून मिल सके। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा सिएरा की स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड वारंटी

टाटा सिएरा (Tata Sierra) के साथ कंपनी पहले से ही 3 साल या 1,00,000 किमी. (जो पहले पूरा हो) की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। इसके अलावा ग्राहक चाहें तो एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) लेकर इस सुरक्षा को और बढ़ा सकते हैं। एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) प्लान्स की शुरुआत करीब 20,000 रुपये से होती है। हालांकि, ये कीमत इंजन और गियरबॉक्स के हिसाब से बदलती है।

कब और कितना देना होगा?

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) लेने के लिए साफ नियम बनाए हैं। खरीद के 90 दिन के अंदर एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) लेने पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगाया जाएगा। 90 से 180 दिन के बीच लेने पर 10% सरचार्ज लगेगा। वहीं, 180 दिन के बाद लेने पर 20% सरचार्ज लगेगा, यानी बेहतर यही है कि गाड़ी खरीदते समय या जल्दी ही एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) ले ली जाए।

एक्सटेंडेड वारंटी के विकल्प

टाटा सिएरा (Tata Sierra) के लिए दो तरह के एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) प्लान मिलते हैं। इसमें पहला 1 साल / 1,00,000 किमी. का प्लान है, जो NA पेट्रोल MT के लिए 20,220 रुपये का है। वहीं, NA पेट्रोल DCA के लिए 23,130 रुपये का है। इसके अलावा टर्बो पेट्रोल AT के लिए 23,455 रुपये, डीजल MT के लिए 22,130 रुपये और डीजल AT के लिए 24,400 रुपये का है।

इसके अलावा 2 साल / 1,25,000 किमी. प्लान की बात करें तो NA पेट्रोल MT के लिए 25,275 रुपये, NA पेट्रोल DCA के लिए 28,915 रुपये, टर्बो पेट्रोल AT के लिए 29,319 रुपये, डीजल MT के लिए 29,654 रुपये और डीजल AT के लिए 34,648 रुपये है। जैसा कि साफ है कि 2 साल वाला प्लान थोड़ा महंगा है, लेकिन लंबे समय तक गाड़ी रखने वालों के लिए ज्यादा फायदेमंद भी हो सकता है।

क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सही रहेगा?

आजकल ज्यादातर कारें काफी भरोसेमंद होती हैं, लेकिन फिर भी एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) लेने से मेंटेनेंस और बड़े खर्चों की टेंशन कम हो जाती है। खासकर तब, जब आप गाड़ी को लंबे समय तक रखने का प्लान बना रहे हों। टाटा सिएरा (Tata Sierra) जैसी नई SUV के साथ एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) लेने से मालिकों को और ज्यादा सुकून और भरोसा मिलता है।

ये भी पढ़ें:मारुति सुजुकी का मेगा प्लान, गुजरात में 35000 करोड़ के निवेश से बनेगा कार प्लांट

अगर आप टाटा सिएरा (Tata Sierra) खरीदने जा रहे हैं और उसे कई सालों तक इस्तेमाल करने का इरादा है, तो 20,000 रुपये से शुरू होने वाली एक्सटेंडेड वारंटी (Extended Warranty) एक समझदारी भरा फैसला साबित हो सकती है। यह न सिर्फ आपकी जेब को बड़े खर्चों से बचाएगी, बल्कि ओनरशिप एक्सपीरियंस को भी तनाव-मुक्त बनाएगी।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।