जुलाई में लॉन्च होने वाली हैं ये तीन दमदार SUV, लिस्ट में टाटा और होंडा के साथ Nissan भी
नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए बेहद एक्साइटिंग रहने वाला है। अगले महीने भारत में टाटा की नई एसयूवी के साथ निसान की भी एक धाकड़ एसयूवी की एंट्री होने वाली है।

जुलाई 2026 कार लवर्स के लिए बेहद एक्साइटिंग महीना रहना रहने वाला है। इस महीने कई बड़े लॉन्च होने वाले है। जुलाई में टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक Sierra EV को लॉन्च करने वाला है। वहीं, निसान अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton की मार्केट में एंट्री कराने वाली है। दूसरी तरफ होंडा अपनी नई फ्लैगशिप हाइब्रिड SUV ZR-V की कीमतों से पर्दा उठाने वाली है। तो अगर आप नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो जुलाई के इन लॉन्च का इंतजार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। फिलहाल आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।
Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स 30 जून 2026 को अपनी सिएरा EV को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप में यह मॉडल Curvv EV और Harrier EV के बीच के सेगमेंट में आएगा। नई सिएरा EV को टाटा के मॉडर्न Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो बेहतर स्पेस मैनेजमेंट और बड़े बैटरी पैक को सपोर्ट ऑफर करेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी ऑफिशियल बैटरी डिटेल्स को शेयर नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें 55kWh और 65kWh बैटरी पैक के ऑप्शन दिए जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार सिएरा EV एक बार चार्ज करने पर लगभग 540 से 600 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज दे सकती है, जबकि रियल ड्राइविंग कंडीशन में इसकी रेंज 400 से 450 किलोमीटर के आसपास रहने की उम्मीद है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Honda ZR-V
₹ 40 लाख से शुरू
Tata Sierra EV
₹ 25 - 30 लाख
Nissan Tekton
₹ 11 - 18 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
Honda HR-V
₹ 14 लाख से शुरू
Honda WR-V
₹ 9 - 12 लाख
Nissan Tekton
निसान की नई मिड-साइज एसयूवी टेक्टॉन का ग्लोबल अनवील 9 जुलाई 2026 को होगा। यह एसयूवी क्रेटा, सेल्टॉस और ग्रैंड विटारा को टक्कर देगा। नई टेक्टॉन को उसी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर डिवेलप किया गया है जिस पर नई रेनो डस्टर बेस्ड है। कंपनी के ऑफिशियल टीजर्स से पता चलता है कि इसका डिजाइन निसान की फ्लैगशिप Patrol एसयूवी से इंस्पायर्ड है। इंजन ऑप्शन्स की बात करें, तो इसमें 99bhp पावर वाला 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 160bhp पावर वाला 1.3-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। फीचर्स की लिस्ट में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, LEVEL 2 ADAS, पावर्ड ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे।
Honda ZR-V
होंडा भी जुलाई 2026 में अपनी नई फ्लैगशिप SUV ZR-V की कीमतों को अनाउंस करेगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इस एसयूवी की डिलीवरी अगले महीने शुरू कर दी जाएगी। ZR-V को भारत में सीमित संख्या में CBU मॉडल के तौर पर लाया जाएगा। इंडिया-स्पेसिफिक ZR-V में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-मोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। यह पावरट्रेन टोटल 184hp की पावर और 315Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार ZR-V केवल 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


