टाटा, होंडा और किआ फैन्स के लिए गुड न्यूज, आने वाली हैं ये तीन दमदार eSUV, मिलेंगे धांसू फीचर
भारतीय सड़कों पर कुछ धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी में टाटा सिएरा ईवी के साथ किआ सिरोस ईवी और होंडा की एक ईवी शामिल है। आइए जानते हैं इन इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में।

इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। इंडियन मार्केट में कुछ जबर्दस्त eSUV की एंट्री होने वाली है। इन अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी में टाटा सिएरा ईवी के साथ किआ सिरोस ईवी और होंडा की एक ईवी शामिल है। इन इलेक्ट्रिक एसयूवी में आपको धांसू लुक के साथ तगड़े फीचर भी देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इन नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी क्या कुछ ऑफर कर सकती है।
Kia Syros EV
यह भारतीय बाजार में किआ की पहली किफायती और मास मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। अगस्त 2026 में लॉन्च होने वाली किआ साइरोस ईवी, टाटा नेक्सॉन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 3XO ईवी को टक्कर देगी। अपने ICE मॉडल की तरह ही K1 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इलेक्ट्रिक वीइकल से जुड़े कुछ खास अपडेट्स के अलावा सिरोस का डिजाइन पेट्रोल मॉडल जैसा ही होगा। इसमें 42 kWh और 49 kWh की बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं। यही बैटरी पैक ऑप्शन ग्लोबल स्पेसिफिकेशन वाली Hyundai Inster में आते हैं। यह ऑल-इलेक्ट्रिक SUV फ्रंट-वील ड्राइव कॉन्फिगरेशन के साथ आएगी। भारत में सिरोस EV की कीमत 15-20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kia Syros EV
₹ 14 - 20 लाख
Tata Sierra EV
₹ 25 - 30 लाख
Kia Seltos EV
₹ 20 लाख से शुरू
Kia Carens Clavis EV
₹ 17.99 - 24.99 लाख
Honda 0 Alpha
₹ 17 - 22 लाख
Honda Elevate EV
₹ 18 लाख से शुरू
Honda Zero Alpha
होंडा 2027 की शुरुआत में भारत में Zero Alpha इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करेगी। जीरो एल्फा को बिल्कुल नए सिरे से डिजाइन और डेवलप किया गया है। यह होंडा के नए EV आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इसमें दो बैटरी पैक - 65kWh और 75kWh - मिलने की उम्मीद है। इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 500km हो सकती है। इस e-SUV का एक्सटीरियर लुक काफी यूनीक होगा। इसमें कनेक्टेड LED DRLs, 19-इंच के वील्स, कनेक्टेड LED टेल लैंप के साथ बहुत कुछ मिलेगा। इसके अंदर फ्लैट फ्लोर वाला केबिन, हेक्सागोनल स्टीयरिंग वील भी दिया जाएगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 17 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स 30 जून को भारत में मच अवेटेड सिएरा ईवी को लॉन्च करने वाली है। यह 4.3-मीटर इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट की गाड़ी होगी। यह क्रेटा इलेक्ट्रिक और महिंद्रा BE6 को टक्कर देगी। इसमें कंपनी पैनोरमिक रियर ग्लास एरिया, फ्लश-टाइप डोर हैंडल और क्लैमशेल-टाइप टेलगेट ऑफर करेगी। EV में कुछ अलग डिजाइन एलिमेंट्स जैसे - बंद ग्रिल और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड वील्स भी होंगे। टाटा मोटर्स ने अभी तक सिएरा ईवी की बैटरी कैपेसिटी का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें 65kWh-75kWh की बैटरी दे सकती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल-मोटर और ड्यूल-मोटर कॉन्फिगरेशन का ऑप्शन मिलेगा। इसके हाई ट्रिम्स में ऑल-वील ड्राइव (AWD) सिस्टम भी मिलेगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


