बैंक से निकाल लो पैसा! 30 जून को आ रही टाटा सिएरा EV, सिंगल चार्ज पर रेंज 627Km, जानिए फीचर्स
एक इंटरव्यू में टाटा के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विवेक श्रीवास्तव ने बताया था कि सिएरा EV RWD और AWD वर्जन में आएगी। बैटरी पैक विकल्पों के लिए, सिएरा EV को संभवतः हैरियर EV के 65kWh और 75kWh विकल्प मिल सकते हैं।

टाटा मोटर्स ने अपनी सिएरा EV की डेब्यू डेट का अनाउंस कर दिया है। कंपनी अपनी ये ऑल न्यू इलेक्ट्रिक SUV 30 जून को प्रोडक्शन-स्पेक सिएरा EV की शुरुआत करने वाली है। इस इलेक्ट्रिक SUV को पहली बार कॉन्सेप्ट फॉर्म में ऑटो एक्सपो 2020 में और एक बार फिर ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया था। 2025 के आखिर में प्रोडक्शन-स्पेक वर्जन को ICE सिएरा के साथ देखा गया था। टाटा के EV पोर्टफोलियो में सिएरा EV, कर्व EV और हैरियर EV के ठीक बीच में होगी। यह acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बेस्ड होगा जिसे हैरियर EV के साथ साझा किया गया है।
ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू में टाटा के चीफ कमर्शियल ऑफिसर, विवेक श्रीवास्तव ने बताया था कि सिएरा EV RWD और AWD वर्जन में आएगी। बैटरी पैक विकल्पों के लिए, सिएरा EV को संभवतः हैरियर EV के 65kWh और 75kWh विकल्प मिल सकते हैं। बाद में इसे AWD की पेश किया जाएगा। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 627Km तक होगी। सिएरा EV की पहले कई एक्सपेक्टेड फीचर्स और डिटेल भी सामने आ चुकी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Sierra EV
₹ 25 - 30 लाख
Toyota Urban Cruiser Ebella
₹ 23.6 लाख
BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख
Skoda Elroq
₹ 25 - 35 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
टाटा सिएरा EV का एक्सपेक्टेड फीचर्स
इंटीरियर से उम्मीद है कि टाटा सिएरा EV को अब तक की अपनी सबसे ज्यादा डिजिटली एडवांस्ड गाड़ियों में से एक बनाएगी। डैशबोर्ड लेआउट में ट्रिपल-स्क्रीन कॉन्फिगरेशन होगा। इसमें एक बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक सेंट्रल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और एक डेडिकेटेड पैसेंजर-साइड डिस्प्ले शामिल होगा। यह बेस ट्रिम से ही फीचर्स से भरपूर होगी।
उम्मीद है कि हायर वैरिएंट में लेवल 2 ADAS, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग और एक प्रीमियम ऑडियो सिस्टम मिलेगा। पैनोरमिक ग्लास रूफ और अपग्रेडेड इंटीरियर मटीरियल भी मिलने की संभावना है। सिएरा EV Sierra नेमप्लेट के जाने-पहचाने सीधे सिल्हूट और बॉक्सी प्रोपोर्शन को बरकरार रखेगी, लेकिन इसमें कई EV-स्पेसिफिक स्टाइलिंग अपडेट होंगे।
इनमें एक क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट फेशिया, एक फुल-विड्थ LED डे-टाइम रनिंग लाइट बार, स्प्लिट हेडलैंप और डार्क इंसर्ट और ज्यादा रग्ड निचले हिस्से वाले रिवाइज्ड बंपर शामिल हैं। अन्य खासियतों में स्क्वायर्ड व्हील आर्च, मस्कुलर शोल्डर लाइन, स्मार्ट डोर हैंडल, नए एलॉय व्हील डिजाइन, पीछे की तरफ एक कनेक्टेड LED लाइट स्ट्रिप वगैरह शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


