लॉन्च से पहले दिखा टाटा की इस धांसू SUV का नया वर्जन, बहुत कुछ है खास, जल्द हो सकती है एंट्री
टाटा अपनी सिएरा EV को बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च कर सकता है। हाल ही में सिएरा EV के कुछ स्पाई शॉट्स सामने आए हैं, जिनमें इस आने वाली EV के केबिन की झलक मिलती है।

टाटा मोटर्स आजकल सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। सिएरा पिछले साल लॉन्च हुई थी और इसकी डिलीवरी इस साल जनवरी के मिड में शुरू हुई। कंपनी इसके ICE वर्जन के बाद EV लाने वाली है और ऐसा लग रहा है कि टाटा सिएरा EV को बहुत जल्द मार्केट में लॉन्च कर सकता है। हाल ही में सिएरा EV के कुछ स्पाई शॉट्स सामने आए हैं, जिनमें इस आने वाली EV के केबिन की झलक मिलती है। इन फोटोज को एक Reddit यूजर ने शेयर किया है। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि एक पार्किंग में दो सिएरा EV एक-दूसरे के अगल-बगल खड़ी हैं। दोनों SUV पर हेवी कैमॉफ्लाज है और इनमें सिएरा ICE जैसे अलॉय वील भी लगे हैं।






रेग्युलर सिएरा जैसा एक्सटीरियर
सिएरा इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट में कनेक्टिंग LED बार, ड्यूल-फंक्शन LED DRL और रेग्युलर सिएरा की तरह ही स्टाइलिश LED हेडलाइट्स हैं। हालांकि, इसका फ्रंट ग्रिल पूरी तरह से बंद है। यहां एक लोअर एयर डैम भी दिया गया है। एसयूवी का साइड प्रोफाइल भी बिल्कुल रेग्युलर सिएरा जैसा है। इसमें ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स वाले बड़े ORVM, 360-डिग्री कैमरा के साथ कई और फीचर्स दिए जा सकते हैं। ICE वर्जन की तरह EV में भी लेवल 2 ADAS और दूसरे सेफ्टी फीचर्स होने की उम्मीद है। सिएरा EV के रियर में LED टेल लैंप और टर्न इंडिकेटर्स के साथ एक स्लीक LED कनेक्टिंग बार दिया गया है। इसमें रूफ-इंटीग्रेटेड स्पॉइलर है और रियर डिफॉगर भी है। जबकि, रियर विंडस्क्रीन वाइपर स्पॉइलर के नीचे लगा हुआ है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser EBELLA
₹ 20 - 25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
इंटीरियर की बात करें, तो इन तस्वीरों में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिखाई देता है। यह 12.3 इंच का यूनिट है, जैसा सिएरा में देखा गया है। हालांकि, ऐसा लगता है कि स्पाई शॉट्स में दिख रहा टेस्ट मॉडल एक लोअर वेरिएंट है। एसयूवी के इस वेरिएंट में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप नहीं है। ICE वर्जन में भी Accomplished+ वेरिएंट में 12.3 इंच की थर्ड स्क्रीन मिलती है। ड्राइवर डिस्प्ले की भी एक झलक देखने को मिलती है। स्क्रीन का डिजाइन बाकी टाटा मॉडल्स में देखे गए डिजाइन से मिलता-जुलता है।
मिल सकता है हैरियर ईवी वाला बैटरी पैक
ध्यान देने वाली बात है कि ICE वर्जन से अलग सिएरा ईवी लॉन्च के पहले दिन से ही QWD या AWD ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। इसमें Harrier EV की तरह 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक होने की उम्मीद है। इसकी ड्राइविंग रेंज नॉर्मल हो सकती है। सिएरा ईवी को Harrier EV और Nexon EV के बीच के सेगमेंट में रखा जाएगा। Sierra EV का लॉन्च इसी तिमाही में होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


