टाटा के लिए 'सोने का अंडा' देने वाली 'मुर्गी' बनी ये SUV, अब इलेक्ट्रिक मॉडल आ रहा; फोटो हो गए लीक
ये फोटोज Reddit पर एक यूजर ने शेयर की हैं। फोटोज में एक पार्किंग लॉट में एक-दूसरे के बगल में खड़ी दो सिएरा EVs देख सकते हैं। दोनों SUVs पर भारी कैमोफ्लेज लगा है। इसमें सिएरा ICE जैसे एलॉय व्हील्स भी हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट में एक कनेक्टिंग LED बार, डुअल-फंक्शन LED DRLs देखने को मिल रहे हैं।

टाटा मोटर्स के लिए उसकी न्यू सिएरा लकी चार्म बनकर आई है। देखते ही देखते इस SUV की 30,000 से ज्यादा यूनिट भारतीय बाजार में बिक चुकी हैं। वहीं, इसका वेटिंग पीरियड भी 7 से 9 महीने तक पहुंच गया है। इस बीच, सिएरा के इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च होने की भी खबरें आने लगी हैं। दरअसल, कंपनी लंबे समय से सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिएरा EV का प्रोडक्शन मॉडल लगभग तैयार है। अब सिएरा EV की कुछ नई स्पाई फोटोज सामने आई हैं। इसमें इस अपकमिंग EV के केबिन की झलक देखने को मिली। चलिए इसके बारे में जानते हैं।






ऑनलाइन स्पाई फोटोज आए सामने
ये फोटोज Reddit पर एक यूजर ने शेयर की हैं। फोटोज में एक पार्किंग लॉट में एक-दूसरे के बगल में खड़ी दो सिएरा EVs देख सकते हैं। दोनों SUVs पर भारी कैमोफ्लेज लगा है। इसमें सिएरा ICE जैसे एलॉय व्हील्स भी हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV के फ्रंट में एक कनेक्टिंग LED बार, डुअल-फंक्शन LED DRLs और रेगुलर सिएरा जैसी ही स्लीक दिखने वाली LED हेडलाइट दी गई हैं। हालांकि, इसका फ्रंट ग्रिल पूरी तरह से बंद है। मोटर का टेम्परेचर बनाए रखने के लिए इसमें सिर्फ एक लोअर एयर डैम दिया गया है। ऐसा लगता है कि यह EV बंपर पर वर्टिकली लगे फॉग लैंप्स के साथ आएगी, जो कॉर्नरिंग लैंप्स का भी काम करेंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser EBELLA
₹ 20 - 25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सिएरा EV के स्पाई फोटोज में क्या दिखा?
इस SUV का साइड प्रोफाइल बिल्कुल रेगुलर सिएरा जैसा दिखता है। इसमें ग्लॉस ब्लैक क्लैडिंग, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स वाले बड़े ORVMs, 360-डिग्री कैमरा के साथ बहुत कुछ मिलने की उम्मीद है। ICE वर्जन की तरह ही, इस EV में भी लेवल 2 ADAS और अन्य सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है। बैक साइड में सिएरा EV में LED टेल लैंप्स और टर्न इंडिकेटर्स के साथ एक स्लीक LED कनेक्टिंग बार दिया गया है। इसमें छत में इंटीग्रेटेड एक स्पॉइलर है। पीछे का डिफॉगर भी दिखाई देता है। वहीं, बैक विंडस्क्रीन वाइपर स्पॉइलर के नीचे छिपा हुआ है।
इन फोटोज को जो बात सबसे खास बनाती है वो इसके केबिन की फोटोज हैं। इन फोटोज में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिखाई दे रहा है। यह शायद 12.3-इंच की यूनिट है, बिल्कुल वैसी ही जैसी सिएरा में देखने को मिली थी। हालांकि, ऐसा लगता है कि यहां जो टेस्ट मॉडल दिख रहा है, वह एक लोअर वैरिएंट है। ऐसा नहीं लगता कि यहां दिख रही SUV में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप दिया गया है।
ICE वर्जन में भी एकम्पमिश्ड प्लस वैरिएंट में 12.3-इंच की तीसरी स्क्रीन मिलती है। इसमें ड्राइवर डिस्प्ले की भी एक झलक देखने को मिलती है। स्क्रीन की थीम वैसी ही नजर आ रही है जैसा टाटा के दूसरे मॉडल्स में देखने को मिलती है। ऐसा लगता है कि दोनों EVs चार्ज हो रही थीं। उनकी रेंज लगभग 258Km थी। इमेज में 360-डिग्री कैमरा और स्क्रीन की क्वालिटी भी दिखाई दे रही है। AC वेंट्स का डिजाइन सिएरा ICE के जैसा है। हालांकि, इसमें एक नया सेंटर कंसोल देखने को मिल सकता है। इसमें एक लेयर्ड कंसोल भी होगा, जिस पर ड्राइव सेलेक्टर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और ड्राइव मोड्स का बटन मिलेगा।
सिएरा EV देगी 627Km की रेंज
यह ध्यान रखना चाहिए कि ICE वर्जन के विपरीत, सिएरा EV पहले दिन से ही QWD या AWD के साथ लॉन्च होगी। उम्मीद है कि इसमें भी हैरियर EV की तरह ही 65 kWh और 75 kWh के बैटरी पैक्स मिलेंगे। जिनकी क्लेम्ड ड्राइविंग रेंज भी वैसी ही होगी। हैरियर EV की मैक्सिमम ARAI रेंज 627Km तक है। सिएरा EV को कंपनी अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में हैयिर EV और नेक्सन EV के बीच में रखेगी। वहीं, इसे 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


