Tata ला रहा अपनी इस धाकड़ SUV का नया वर्जन, मिलेंगे तगड़े फीचर, इतनी हो सकती है कीमत
टाटा अपनी सिएरा ईवी को बहुत जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगा। ऐसे में अगर आप भी सिएरा ईवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जान लेते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ ऑफर कर सकती है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।

टाटा सिएरा ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। इसकी डिलिवरी इसी साल जनवरी के मिड में शुरू हुई थी। अब तक कंपनी ने सिएरा की 30 हजार से ज्यादा डिलिवरी कर दी है। अब कंपनी सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी में लगी है। इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा BE 6, मारुति सुजुकी ई विटारा और टोयोटा की अपकमिंग ईबेला से होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सिएरा ईवी को बहुत जल्द इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। ऐसे में अगर आप भी सिएरा ईवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जान लेते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ ऑफर कर सकती है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है।
पंच ईवी की इंटीग्रेटेड ड्राइव यूनिट (IDU) का इस्तेमाल
कंपनी ने इसके पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि, टाटा मोटर्स ने कन्फर्म किया है कि सिएरा ईवी रियर-वील ड्राइव (RWD) और ऑल-वील ड्राइव (AWD) दोनों कॉन्फिगरेशन में आएगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Sierra EV
₹ 25 - 30 लाख
BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख
Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख
Toyota Urban Cruiser EBELLA
₹ 20 - 25 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी सिएरा ईवी के लिए पंच ईवी की इंटीग्रेटेड ड्राइव यूनिट (IDU) का इस्तेमाल कर सकती है। इस सेटअप में एक इलेक्ट्रिक मोटर, कंट्रोलर, कूलिंग कंपोनेंट्स और गियरबॉक्स शामिल हैं। इससे न केवल ओवरऑल मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कम होगी, बल्कि कॉम्पैक्ट डिजाइन और कम वजन के कारण एफिशिएंसी में भी सुधार होगा।
मिल सकता है 75 kWh तक का बैटरी पैक
सिएरा EV में हैरियर EV के जैसा पावरट्रेन ऑफर किया जा सकता है, जो तीन कॉन्फिगरेशन – 65kWh RWD, 75kWh RWD और 75kWh AWD ड्यूल-मोटर में उपलब्ध है। यह eSUV एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की रेंज ऑफर कर सकती है। हैरियर ईवी की तरह, यह भी V2L (Vehicle-to-Load) और V2V (Vehicle-to-Vehicle) दोनों जरूरी फंक्शन्स को सपोर्ट कर सकती है।
एक्सटीरियर और इंटीरियर
डिजाइन की बात करें, तो सिएरा ईवी के ओवरऑल लुक में खास बदलाव नहीं होगा। टाटा सिएरा ईवी में कई ईवी-स्पेसिफिक एलिमेंट शामिल होंगे। इनमें क्लोज्ड ग्रिल, रिवाइज्ड बम्पर, नए डिजाइन के एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय वील और 'सिएरा.ईवी' बैज देखने को मिल सकते हैं। इंटीरियर की जहां तक बात है, तो इलेक्ट्रिक सिएरा अलग केबिन थीम, बड़े इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुली फ्लैट रियर फ्लोर के साथ ईवी-स्पेसिफिक टेक्नोलॉजी से लैस हो सकती है।
इतनी हो सकती है कीमत
पंच ईवी के कॉम्पैक्ट और किफायती आईडीयू के इस्तेमाल से सिएरा ईवी की कीमत अपने मेन कॉम्पेटिटर्स के मुकाबले थोड़ी कम हो सकती है। माना जा रहा है कि इसका बेस वेरिएंट लगभग 15 लाख रुपये के आसपास की शुरुआती कीमत के साथ आ सकता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


