Tata ला रहा ये दो नई इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगी कमाल की रेंज, पावर भी जबर्दस्त
अगर आप टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ी लेने की सोच रहे हैं और कुछ नया ट्राई करने का मन है, तो थोड़े दिन इंतजार कर लीजिए। कंपनी मार्केट में अपनी दो नए ईवी- सिएरा ईवी और सफारी ईवी को लाने की तैयारी कर रही है।

टाटा मोटर्स इस वक्त भारत का सबसे बड़ा पैसेंजर इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरर है। टाटा इस सेगमेंट में JSW MG Motor और महिंद्रा जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। इस वक्त टाटा का ईवी पोर्टफोलियो जबर्दस्त है। कंपनी पंच और हैरियर ईवी जैसी बेहतरीन वीइकल ऑफर कर रही है। अगर आप भी टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ी लेने की सोच रहे हैं और कुछ नया ट्राई करने का मन है, तो थोड़े दिन इंतजार कर लीजिए। कंपनी मार्केट में अपनी दो नए ईवी- सिएरा ईवी और सफारी ईवी को लाने की तैयारी कर रही है। कारलेलो की रिपोर्ट के अनुसार सिएरा ईवी अगले कुछ महीनों में लॉन्च हो जाएगी। वहीं, सफारी ईवी को कंपनी इस फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने से पहले लॉन्च कर सकती है। खास बात है कि इन दोनों अपकमिंग ईएसयूवी को रोड्स पर टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा भी गया है। आइए डीटेल में जानते हैं कि इनमें कंपनी क्या कुछ ऑफर करने वाली है।






टाटा सिएरा ईवी
टाटा मोटर्स मिडसाइज इलेक्ट्रिक सेगमेंट में महिंद्रा बीई 6, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और दूसरी गाड़ियों को टक्कर देने के लिए सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे कर्व ईवी और हैरियर ईवी के बीच के सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी Acti.ev मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें 55 kWh और 65 kWh की दो बैटरी ऑप्शन ऑफर किए जा सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
उम्मीद है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार चार्ज करने पर लगभग 450-500 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेही। यह फ्रंट-वील ड्राइव इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। हालांकि, 65 kWh बैटरी वाली सिएरा ईवी में ड्यूल-मोटर AWD सेटअप मिलेगा। हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और कई टेरेन मोड्स के साथ AWD सेटअप वाली यह एसयूवी हल्की ऑफ-रोडिंग कैपेबिलिटी भी देगी।
टाटा सफारी ईवी
नई थ्री-रो सफारी इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी का नया फ्लैगशिप मॉडल होगा। यह टाटा हैरियर ईवी वाले प्लेटफॉर्म, बैटरी पैक और इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर के साथ आएगी। Acti.ev+ आर्किटेक्चर थ्री-रो वाली एसयूवी के मिड रो में कई सारे बेहतरीन फीचर देगा। सफारी ईवी 6 के साथ 7-सीटर वर्जन में भी उपलब्ध हो सकती है। सफारी ईवी को 65kWh और 75kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
कंपनी सफारी ईवी के लिए एक बार चार्ज करने पर 450 किमी से अधिक की रियल वर्ल्ड रेंज का टारगेट लेकर चल रही है। हैरियर ईवी की तरह, टाटा सफारी ईवी 75kWh मॉडल में भी ड्यूल-मोटर ऑल-वील ड्राइव (AWD) सेटअप मिलेगा। उम्मीद है कि यह मॉडल लगभग 8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेगा, साथ ही इसमें हल्के ऑफ-रोडिंग के लिए कई इलेक्ट्रॉनिक टेरेन मोड भी होंगे। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी V2L और V2V चार्जिंग के साथ एक मोबाइल पावर बैंक का भी काम करेगी।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


