रिकॉर्ड बुकिंग्स के बाद टाटा सिएरा का इलेक्ट्रिक वैरिएंट भी एंट्री की तैयारी में, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

Dec 19, 2025 04:47 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा मोटर्स की आइकॉनिक SUV सिएरा ICE यानी पेट्रोल-डीजल वर्जन ने डीलरशिप पर एंट्री के साथ रिकॉर्ड बना दिया। अब कंपनी सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन (Sierra EV) पर भी तेजी से काम कर रही है।

रिकॉर्ड बुकिंग्स के बाद टाटा सिएरा का इलेक्ट्रिक वैरिएंट भी एंट्री की तैयारी में, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट
लॉन्च की सूचना पाएं

टाटा मोटर्स की आइकॉनिक SUV सिएरा की वापसी भारतीय बाजार में जबरदस्त रही है। सिएरा ICE यानी पेट्रोल-डीजल वर्जन की डीलरशिप पर एंट्री के साथ एसयूवी ने रिकॉर्ड बना दिया। लॉन्च के सिर्फ 24 घंटे के भीतर 70,000 कन्फर्म बुकिंग्स मिलीं। इसी के साथ कंपनी सिएरा के इलेक्ट्रिक वर्जन (Sierra EV) पर भी तेजी से काम कर रही है। हाल ही में सामने आई नई स्पाई तस्वीरों से साफ हो गया है कि सिएरा EV भारत में रोड टेस्टिंग के एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है। सिएरा EV की मार्केट एंट्री 2026 की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

रेंज 500 किमी से ज्यादा

कंपनी पहले ही ऑफिशियल टीजर के जरिए इसके डिजाइन की झलक दिखा चुकी है। हालांकि, टेस्ट म्यूल अभी पूरी तरह कवर है, लेकिन इतना तय है कि EV वर्जन की पहचान ICE मॉडल से थोड़ी अलग होगी। फ्रंट में ग्रिल की जगह क्लोज्ड पैनल मिलेगा। इसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन मिल सकते हैं। बड़ा पैक 500 किमी से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज, DC फास्ट चार्जिंग और बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो सिएरा EV में बोनट के नीचे पूरी चौड़ाई में फैली LED DRL लाइट बार देखने को मिलेगी। इसके साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप, डार्क फिनिश बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट इसे मजबूत लुक देंगे। साइड प्रोफाइल में फ्लश-फिट डोर हैंडल, स्क्वायर व्हील आर्च और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स नजर आते हैं। पीछे की तरफ बॉक्सी टेलगेट, फुल-विड्थ LED लाइट बार और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर के साथ EV-स्पेसिफिक बैजिंग मिलने की उम्मीद है।

tata sierra electric spotted during testing

केबिन काफी एडवांस

केबिन के अंदर सिएरा EV का लेआउट काफी हद तक ICE मॉडल जैसा ही होगा। हालांकि, टेक्नोलॉजी के मामले में यह काफी एडवांस होगी। इसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलने की उम्मीद है जिसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल टचस्क्रीन और पैसेंजर-साइड डिस्प्ले शामिल होगा। इसके अलावा एम्बिएंट लाइटिंग, सॉफ्ट-टच मटीरियल, नया स्टीयरिंग व्हील, पैनोरमिक ग्लास रूफ और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री मिल सकती है।

(फोटो क्रेडिट- ‘X’)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;