Hindi Newsऑटो न्यूज़tata sierra diesel variant is receiving 55 percent of the bookings
Tata Sierra बुकिंग ट्रेंड में चौंकाने वाला खुलासा, इस वैरिएंट को चुन रहे 55% ग्राहक; जान लीजिए डिटेल्स

Tata Sierra बुकिंग ट्रेंड में चौंकाने वाला खुलासा, इस वैरिएंट को चुन रहे 55% ग्राहक; जान लीजिए डिटेल्स

संक्षेप:

टाटा मोटर्स की एसयूवी सिएरा (Tata Sierra) की बुकिंग शुरू हुए करीब एक महीना हो चुका है। डीलर सूत्रों के अनुसार, अब तक मिली कुल बुकिंग में से करीब 55 पर्सेंट ग्राहक डीजल वैरिएंट को चुन रहे हैं।

Jan 08, 2026 05:36 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा मोटर्स की एसयूवी सिएरा (Tata Sierra) की बुकिंग शुरू हुए करीब एक महीना हो चुका है। शुरुआती ट्रेंड्स काफी दिलचस्प सामने आ रहे हैं। डीलर सूत्रों के मुताबिक, अब तक मिली कुल बुकिंग में से करीब 55 पर्सेंट ग्राहक डीजल वैरिएंट को चुन रहे हैं। यानी साफ है कि मिडसाइज SUV सेगमेंट में आज भी डीजल की डिमांड मजबूत बनी हुई है। वहीं, नई टर्बो-पेट्रोल सिएरा को लगभग 20 पर्सेंट बुकिंग मिली है। जबकि बाकी 25 पर्सेंट ग्राहक नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वैरिएंट की ओर झुके हुए हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

डीजल वैरिएंट चुनने की वजह

दिलचस्प बात यह है कि सिएरा की डीजल हिस्सेदारी अपने सीधे मुकाबले वाली SUV हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से भी ज्यादा है। ऑटोकार इंडिया के अनुसार, क्रेटा की कुल बिक्री में डीजल का हिस्सा करीब 44 पर्सेंट है। जबकि सेल्टोस में यह आंकड़ा और भी कम है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि टाटा ने सिएरा में डीजल इंजन को पूरी वैरिएंट रेंज में उपलब्ध कराया है। सिएरा डीजल की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू होकर 21.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo

₹ 14.59 - 17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar

Mahindra Thar

₹ 9.99 - 16.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

डीजल इंजन में 13 वैरिएंट्स

टाटा सिएरा में कुल 25 वैरिएंट्स मिलते हैं जिनमें से 13 सिर्फ डीजल इंजन के साथ आते हैं। डीजल में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है जो इसे और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाता है। इसके मुकाबले क्रेटा और सेल्टोस में पेट्रोल वैरिएंट्स की संख्या ज्यादा है। खासकर सेल्टोस में डीजल इंजन सिर्फ मिड और टॉप ट्रिम्स तक सीमित है। यही वजह है कि सिएरा का डीजल वर्जन ज्यादा ग्राहकों को अट्रैक्ट कर पा रहा है।

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

यह ट्रेंड इस बात का भी सबूत है कि भले ही बाजार में पेट्रोल कारों का चलन बढ़ा हो लेकिन SUV सेगमेंट में डीजल इंजन की अहमियत आज भी बरकरार है। ज्यादा टॉर्क और बेहतर हाईवे ड्राइविंग की वजह से डीजल SUV ग्राहकों को ज्यादा पसंद आती हैं। सिएरा में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिनमें 1.5 लीटर NA पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।