कहीं टॉप मॉडल की बिक्री पर भारी न पड़ जाए सिएरा का बेस वैरिएंट, इसके फीचर्स पढ़ते-पढ़ते थक जाएंगे!

Dec 20, 2025 06:09 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा मोटर्स की ऑल-न्यू सिएरा अब कंपनी के शोरूम पर पहुंच चुकी है। साथ ही, इसके सभी वैरिएंट की कीमतों से भी पर्दा हट गया है। अब सिएरा के बेस वैरिएंट स्मार्ट+ के फोटोज सामने आ गए हैं। जिसके बाद इस वैरिएंट में मिलने वाले फीचर्स और सभी डिटेल का खुलासा भी हो गया है।

कहीं टॉप मॉडल की बिक्री पर भारी न पड़ जाए सिएरा का बेस वैरिएंट, इसके फीचर्स पढ़ते-पढ़ते थक जाएंगे!

टाटा मोटर्स की ऑल-न्यू सिएरा अब कंपनी के शोरूम पर पहुंच चुकी है। साथ ही, इसके सभी वैरिएंट की कीमतों से भी पर्दा हट गया है। अब सिएरा के बेस वैरिएंट स्मार्ट+ के फोटोज सामने आ गए हैं। जिसके बाद इस वैरिएंट में मिलने वाले फीचर्स और सभी डिटेल का खुलासा भी हो गया है। यहां पर इसके स्मार्ट+ वैरिएंट की पूरी डिटेल बता रहे हैं। साथ ही, इसके सभी वैरिएंट की कीमतों की डिटेल भी बता रहे हैं।

टाटा सिएरा स्मार्ट+ के फीचर्स की डिटेल

स्मार्ट+ वैरिएंट के फीचर्स की बात करें तो इसमेंलाइट सेबर LED डेटाइम रनिंग लैंप (DRLs) और टेल-लाइट्स, ‘फॉलो-मी-होम’ फंक्शन के साथ Bi-LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED टर्न इंडिकेटर्स, वेलकम लाइट्स के साथ फ्लश डोर हैंडल्स, 17-इंच स्टील व्हील्स, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज, कीलेस एंट्री, पुश-बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल आउटसाइड रियरव्यू मिरर्स (ORVMs), इल्युमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील, स्टोरेज के साथ फ्रंट स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, रियर विंडो शेड और ड्राइवर और को-ड्राइवर वैनिटी मिरर्स जैसे फीचर्स दिए हैं।

इसके अलावा, कार में मैनुअल AC, रियर AC वेंट, टाइप-A और 45W टाइप-C USB पोर्ट्स (सिर्फ फ्रंट में), बूट में 12V पावर आउटलेट, ऑटो-होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 4-इंच MID के साथ पार्ट-डिजिटल गेज क्लस्टर, ऑटोमैटिक इंजन स्टॉप-स्टार्ट फंक्शन (सिर्फ 1.5L पेट्रोल), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, ऊंचाई-एडजस्टेबल फ्रंट सीटबेल्ट, सेकंड-रो रीडिंग लाइट, मैन्युअली-डिमिंग इंटीरियर रियरव्यू मिरर (IRVM) मिलते हैं।

सेफ्टी के लिए इसमें सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड-सेंसिंग डोर लॉक, रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, EBD के साथ ABS, हिल-होल्ड असिस्ट, ISOFIX एंकर मिलता है। कुल मिलाकर सिएरा का स्मार्ट+ वैरिएंट फीचर्स से पूरी तरह पावरपैक है। इसकी एक्स-शोरूम किमत 11.49 लाख रुपए है।

टाटा सिएरा NA पेट्रोल की कीमतें
वैरिएंटएक्स-शोरूम
Sierra Smart+ (1.5 NA Petrol)11,49,990
Sierra Pure12,99,990
Sierra Pure DCA14,49,990
Sierra Pure+14,49,990
Sierra Adventure15,29,990
Sierra Pure+ DCA15,99,990
Sierra Adventure+15,99,990
Sierra Adventure DCA16,79,990
Sierra Accomplished17,99,990
टाटा सिएरा GDI पेट्रोल की कीमतें
वैरिएंटएक्स-शोरूम
Sierra Adventure+ AT17,99,990
Sierra Accomplished AT19,99,990
Sierra Accomplished+ AT20,99,990
टाटा सिएरा डीजल की कीमतें
वैरिएंटएक्स-शोरूम
Sierra Smart+12,99,990
Sierra Pure14,49,990
Sierra Pure AT15,99,990
Sierra Pure+15,99,990
Sierra Adventure16,49,990
Sierra Adventure+17,19,990
Sierra Pure+ AT17,49,990
Sierra Adventure+ AT18,49,990
Sierra Accomplished18,99,990
Sierra Accomplished AT19,99,990
Sierra Accomplished+20,29,990
Sierra Accomplished+ AT21,29,990
Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Sierra Base Smart Plus Variant Details And Features
;;;