500km से ज्यादा रेंज के साथ आ रही हैं टाटा की ये 2 धाकड़ इलेक्ट्रिक SUV, लॉन्च होते ही मचाएंगी धमाल!
टाटा मोटर्स आने वाले समय में दो बेहद पॉपुलर और धाकड़ इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें से एक आइकॉनिक टाटा सिएरा ईवी है। जबकि दूसरी 7-सीटर टाटा सफारी ईवी है।

दिग्गज देसी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स एक बार फिर बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में अपनी पॉपुलर टियागो और टियागो ईवी के फेसलिफ्ट मॉडल्स को मार्केट में उतारा है। हालांकि, कंपनी का असली टारगेट साल 2030 तक अपने पूरे पोर्टफोलियो में 30 पर्सेंट इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) की हिस्सेदारी हासिल करना है। इसी स्ट्रैटजी के तहत कंपनी आने वाले समय में दो बेहद पॉपुलर और धाकड़ इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें से एक आइकॉनिक टाटा सिएरा ईवी है। जबकि दूसरी 7-सीटर टाटा सफारी ईवी है। आइए जानते हैं दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में विस्तार से।
टाटा सिएरा ईवी
टाटा मोटर्स की सबसे चर्चित अपकमिंग गाड़ियों में से एक सिएरा ईवी है। यह इसी महीने यानी जून 2026 में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके पावरट्रेन और बैटरी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि इसमें हैरियर ईवी की तरह ही 65kWh और 75kWh के बड़े बैटरी पैक्स देखने को मिल सकते हैं। यह एसयूवी रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) दोनों ऑप्शंस के साथ आएगी। यह ईवी सिंगल चार्ज पर 500 किमी के आसपास की रेंज ऑफर करेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Sierra EV
₹ 25 - 30 लाख
Tata Safari EV
₹ 26 - 30 लाख
Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख
Tata Curvv EV
₹ 16.99 - 19.49 लाख
Tata Altroz EV
₹ 12 - 15 लाख
Tata Tiago EV
₹ 6.99 - 9.99 लाख
कुछ ऐसे होंगे ईवी के फीचर्स
लुक और फीचर्स की बात करें तो टाटा सिएरा ईवी में व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) चार्जिंग जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी मिलेगी। इससे आप दूसरी गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों को भी चार्ज कर सकेंगे। आधिकारिक टीजर के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के फ्रंट में बंद रहने वाली बॉडी-कलर्ड ग्रिल, नए डिजाइन का बंपर, खास "Sierra.ev" की बैजिंग और हवा के दबाव को कम करने वाले एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। जबकि केबिन के अंदर भी ईवी-स्पेसिफिक बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
टाटा सफारी ईवी
दूसरी तरफ टाटा सफारी भी अब इलेक्ट्रिक अवतार में आने के लिए तैयार है। इसे हाल में ही टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस 7-सीटर प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रोडक्शन अगस्त 2026 में शुरू हो सकता है। इसे दिवाली के फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जाएगा। यह गाड़ी भी कंपनी के एडवांस Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसके पावरट्रेन ऑप्शंस काफी हद तक हैरियर ईवी जैसे ही होंगे। फुल चार्ज पर यह ईवी करीब 600 किमी के आसपास की रेंज ऑफर कर सकती है।
धांसू होंगे ईवी के फीचर्स
बेहतरीन राइडिंग और आराम के लिए सफारी ईवी में मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन और कई तरह के टेरेन मोड्स (ड्राइविंग मोड्स) दिए जाएंगे। इसके खास अट्रैक्शन में क्लोज्ड ग्रिल, ईवी-स्पेसिफिक बैजिंग, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट्स शामिल होंगे। इसके अलावा, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस 7-सीटर एसयूवी में 540-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा और लेवल-2 एडैस्ड (ADAS) जैसे हाई-टेक फीचर्स भी दिए जाएंगे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


