
पहली बार कैमरे में कैद हुई टाटा सिएरा एडवेंचर वैरिएंट, खासियत कर देगी हैरान! जानिए पूरी डिटेल्स
टाटा ने हाल ही में इंडिया में मोस्ट-अवेटेड टाटा सिएरा लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है। अब पहली बार सिएरा एडवेंचर वैरिएंट की झलक सामने आई है।
टाटा ने हाल ही में इंडिया में मोस्ट-अवेटेड टाटा सिएरा लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है। दमदार फीचर्स की वजह से यह एसयूवी सोशल मीडिया से लेकर ऑटोमोबाइल फोरम तक खूब चर्चा में है। कंपनी ने लॉन्च के समय सिर्फ कुछ वैरिएंट दिखाए थे। हालांकि, अब पहली बार सिएरा एडवेंचर वैरिएंट की झलक सामने आई है। न्यूज वेबसाइट Rushlane में छपी एक खबर के अनुसार, स्तुति गुप्ता द्वारा शेयर की गई स्पाई इमेजेस में एसयूवी को पूरी तरह कैमुफ्लाज में देखा गया। इसका ओवरऑल डिजाइन और सिग्नेचर लुक साफ पहचान में आ रहा है।
एडवेंचर वैरिएंट है खास
सिएरा का बेस वेरिएंट Smart+ है। उसके ऊपर Pure और फिर Adventure वैरिएंट आता है। स्पाई शॉट्स में Adventure वैरिएंट के कई खास फीचर नजर आए हैं। इसमें ORVM पर LED इंडिकेटर्स, आकर्षक अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स नजर आ रहे हैं जो इस वैरिएंट से शुरू होते हैं। डिजाइन के मामले में सिएरा पहले से ही 4.2–4.4 मीटर SUV सेगमेंट में अलग पहचान बना चुकी है।
कुछ ऐसा है इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो एडवेंचर वैरिएंट वैरिएंट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां टॉप वैरिएंट्स में डुअल या ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलता है, वहीं Adventure में एक सिंगल, स्टैंडअलोन टचस्क्रीन दिखाई दी है। इसके अलावा, इसमें एक इंडिविजुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। इसमें 10.16 सेमी का डिस्प्ले है जिसके दोनों तरफ टैको और फ्यूल गेज के लिए LCD पैनल दिए गए हैं। मैनुअली डिम्मेबल IRVM और 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील (ऑडियो व क्रूज कंट्रोल के साथ) भी नजर आए हैं।

धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स
इसमें 10.2-इंच टचस्क्रीन, 8-स्पीकर सेटअप, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, 360° कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, पैडल शिफ्टर्स, ड्राइव मोड्स, हिल डिसेंट कंट्रोल, TPMS और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, बेस Smart+ और Pure वेरिएंट्स में भी bi-LED हेडलाइट्स, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियर सनशेड, all-disc ब्रेक्स, Light Saber LED DRLs, फ्लश डोर हैंडल और कई प्रीमियम फीचर्स पहले से मौजूद हैं।
(फोटो क्रेडिट- स्तुति गुप्ता)

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




