टाटा ने इस SUV को कर दिया महंगा, अब ₹22000 तक ज्यादा खर्च होंगे; ग्राहकों के लिए एक गुड न्यूज भी आई

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

कीमतों में यह बढ़ोतरी डीजल वैरिएंट बड़ी रेंज पर लागू की गई है। इस रेंज में स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और अकंप्लिश्ड वैरिएंट शामिल हैं। साथ ही, इनके प्लस, डार्क और स्टील्थ एडिशन वैरिएंट पर भी नई कीमतें लागू होंगी। SUV के मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों तरह के गियरबॉक्स ऑप्शंस पर इसका असर पड़ा है।

टाटा ने इस SUV को कर दिया महंगा, अब ₹22000 तक ज्यादा खर्च होंगे; ग्राहकों के लिए एक गुड न्यूज भी आई
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स ने अप्रैल में अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान किया था। अब इसका असर कंपनी के पोर्टफोलियो पर दिखने लगता है। दरअसल, कंपनी ने अपनी प्रीमियम सफारी SUV की कीमतों में इजाफा कर दिया है। सफारी के डीजल वैरिएंट की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। यह बढ़ोतरी वैरिएंट के आधार पर लगभग 8,700 रुपए से लेकर 22,000 रुपए तक की गई है। ग्राहकों के लिए अच्छी खबर ये है कि कंपनी सफारी के पेट्रोल वैरिएंट की कीमतो में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कीमतों में यह बढ़ोतरी डीजल वैरिएंट बड़ी रेंज पर लागू की गई है। इस रेंज में स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और अकंप्लिश्ड वैरिएंट शामिल हैं। साथ ही, इनके प्लस, डार्क और स्टील्थ एडिशन वैरिएंट पर भी नई कीमतें लागू होंगी। SUV के मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों तरह के गियरबॉक्स ऑप्शंस पर इसका असर पड़ा है। कंपनी ने हायर वैरिएंट की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी की है। वहीं, कम स्पेसिफिकेशंस वाले वैरिएंट की कीमतों में कम इजाफा हुआ है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Safari

Tata Safari

₹ 13.29 - 25.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 12.89 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Compass

Jeep Compass

₹ 17.99 - 30.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

सफारी का नया मॉडल जल्द आएगा
टाटा मोटर्स ने सफारी SUV के न्यू जनरेशन मॉडल पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग में छोड़ा वक्त लगेगा। न्यू जेन की ये SUV एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। ये आंतरिक दहन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पावरट्रेन के साथ-साथ AWD टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगा। बता दें कि मौजूदा जनरेशन की सफारी लैंड रोवर के D8 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। इसके अलावा, नए प्लेटफॉर्म की वजह से ये SUV मौजूदा मॉडल की तुलना में लंबी होंगी।

कंपनी इस SUV के लिए एक नया प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, ताकि इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जा सके। इसे महिंद्रा के NFA यूनिट की तरह ही डेवलप किया जा रहा है, जो 4×4 ड्राइव सिस्टम के साथ ICE और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन को समायोजित करने में कैपेबिल है। नई जनरेशन की सफारी को इंटरनली तौर पर लियो कोडनेम दिया गया है।

टाटा सफारी में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट और लेवल-2 ADAS जैसे गजब फीचर्स मिलते हैं। स्टील्थ एडिशन SUV के इंटीरियर में ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद प्रीमियम फील देता है। उम्मीद है कि नया मॉडल ज्यादा टेक फीचर्स से लैस होगा।

फेस्टिव सीजन पर आएगी सफारी इलेक्ट्रिक
टाटा मोटर्स के पास सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पोर्टफोलियो है। जिसकी दम पर कंपनी इस सेगमेंट में सालों से नंबर-1 बनी हुई है। अब कंपनी इसमें नया मॉडल जोड़ने की तैयारी कर चुकी है। दरअसल, कंपनी इस साल के फेस्टिव सीजन से पहले अपनी सफारी SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह इस ब्रांड की पहली तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी। ये कंपनी की नई फ्लैगशिप EV बनेगी, जो हैरियर EV की जगह लेगी। कंपनी ने सफारी EV को इंटरनली "Tayrona" कोडनेम दिया गया है। सफारी EV उसी acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बनेगी जिस पर हैरियर EV को तैयार किया गया है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।