लॉन्च से पहले रोड्स पर दिखी Tata Safari EV, बहुत जल्द हो सकती है लॉन्च, रेंज कमाल की
Tata Safari EV का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टाटा सफारी को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। । सफारी EV कंपनी की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी।

Tata Safari EV का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी की यह ईवी जल्द मार्केट में एंट्री कर सकती है। टाटा सफारी को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सामने आए स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि यह इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV की तरह इंडिपेंडेंट मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन के साथ आएगी। सफारी EV कंपनी की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसकी टक्कर Mahindra XEV 9S जैसी थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV से होगी।
Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी सफारी ईवी
टेस्टिंग के दौरान दिखी सफारी EV का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा पेट्रोल-डीजल सफारी जैसा नजर आता है। हालांकि, पीछे एग्जॉस्ट पाइप का न होना और हैरियर EV जैसा रियर सस्पेंशन सेटअप इस बात को कन्फर्म करता है कि यह SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन है। खास बात यह है कि सफारी EV भी हैरियर EV की तरह Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। सफारी EV में साइड स्टेप्स भी हैं, जबकि मौजूदा ICE सफारी में यह फीचर नहीं मिलता। हालांकि, हेवी कैमोफ्लाज के कारण एसयूवी के बाकी डिजाइन डिटेल्स साफ नहीं दिखीं, लेकिन उम्मीद है कि इसका लुक काफी हद तक मौजूदा सफारी जैसा ही रहेगा। इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर, नए डिजाइन के अलॉय वील्स और EV-बैजिंग देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक और ICE मॉडल के शेप और डायमेंशन लगभग एक जैसे ही रहने की संभावना है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Safari EV
₹ 26 - 30 लाख
BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख
VinFast VF MPV 7
₹ 24.49 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
मौजूदा सफारी से काफी मिलता-जुलता हो सकता है इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो सफारी EV का केबिन भी मौजूदा सफारी से काफी मिलता-जुलता हो सकता है। हालांकि, टाटा की दूसरी इलेक्ट्रिक कारों की तरह इसमें अलग केबिन थीम दी जा सकती है। इसके साथ आपको कंपनी का नया TiDAL (Tata Intelligent Digital Architecture Layer) इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक आर्किटेक्चर मिलेगा, जिसकी मदद से कई एडवांस फीचर्स उपलब्ध होंगे। इनमें ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स, ऑटो पार्क असिस्ट, समन मोड, लो-स्पीड क्रूज कंट्रोल, UPI बेस्ड इन-कार पेमेंट सर्विस और 540-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
पावरट्रेन और रेंज
पावरट्रेन और बैटरी पैक की बात करें, तो टाटा मोटर्स ने अभी तक इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हालांकि, माना जा रहा है कि सफारी EV में वही 65kWh और 75kWh बैटरी पैक दिए जाएंगे जो हैरियर EV में उपलब्ध हैं। इसके साथ बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट्स में ड्यूल-मोटर ऑल-वील-ड्राइव (AWD) सिस्टम भी देखने को मिल सकता है। हैरियर EV के रियर-वील-ड्राइव (RWD) वर्जन में 238hp की पावर और 315Nm का टॉर्क मिलता है। वहीं, AWD वेरिएंट में आगे की तरफ 116hp की अडिशनल मोटर है, जिससे ओवरऑल पावर बढ़कर 354hp और टॉर्क 504Nm तक पहुंच जाता है।
सफारी EV का साइड हैरियर EV से बड़ा होगा और इसका वजन भी ज्यादा रहने की संभावना है, इसलिए इसकी ड्राइविंग रेंज हैरियर EV के मुकाबले थोड़ी कम हो सकती है। फिलहाल Harrier EV के 65kWh बैटरी पैक वाले वर्जन की दावा की गई रेंज 538 किलोमीटर है। वहीं, 75kWh बैटरी पैक के साथ RWD वर्जन 628 किलोमीटर और AWD वर्जन 622 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata सफारी EV को भारत में इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


