दिवाली पर Tata करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च होगा इस दमदार SUV का नया वर्जन, लंबे समय से सबको है इंतजार
टाटा अपनी सफारी ईवी (Safari EV) को इस दिवाली के आसपास लॉन्च कर सकती है। यह 7 सीटर eSUV मार्केट में पहले से मौजूद Mahindra XEV 9S से होगी। टाटा सफारी ईवी दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी और इसकी क्लेम्ड रेंज 600 किमी तक की हो सकती है।

टाटा इस साल दिवाली वाले फेस्टिव सीजन में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कारलेलो की रिपोर्ट के अनुसार टाटा अपनी सफारी ईवी (Safari EV) को इस दिवाली के आसपास लॉन्च कर सकती है। यह 7 सीटर eSUV मार्केट में पहले से मौजूद Mahindra XEV 9S से होगी। टाटा सफारी ईवी दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी और इसकी क्लेम्ड रेंज 600 किमी तक की हो सकती है। आइए डीटेल में जानते हैं टाटा की इस अपकमिंग ईवी के बारे में।






एक्टि.ईवी+ प्लेटफॉर्म पर बनी है सफारी ईवी
नई टाटा सफारी ईवी एक्टि.ईवी+ प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिस पर हैरियर ईवी भी बेस्ड है। यह प्लेटफॉर्म टाटा को ऑल-वील ड्राइव (एडब्लूडी) कैपेबिलिटी, फ्लैट फ्लोर और थर्ड रो की सीट के लिए अडिशनल लंबाई ऑफर करेगा। नई टाटा सफारी ईवी में दो बैटरी ऑप्शन - निचले वेरिएंट में 65 kWh और हाई-एंड वेरिएंट में 75 kWh ऑफर किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी MIDC रेंज 600 किमी की है। एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 450-500 किमी की रियल वर्ल्ड रेंज ऑफर कर सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
19-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय वील्स
सफारी ईवी एक रियर-वील ड्राइव इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। हालांकि, इसके टॉप-एंड मॉडल में ड्यूल-मोटर ऑल-वील ड्राइव (एडब्लूडी) सिस्टम मिलेगा। इसमें डेडिकेटेड 'ऑफ-रोड' और 'स्नो' मोड भी दिया गया है। इसके लुक की बात करें, तो यह ICE सफारी की तरह ही होगी, लेकिन ईवी वर्जन में ईवी-स्पेसिफिक डिजाइन चेंज किए गए हैं। इसमें फुल-विड्थ कनेक्टेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप स्ट्रिप होगी जिसमें वेलकम और गुडबाय एनिमेशन होंगे, एक क्लोज्ड-ऑफ 'पैरामीट्रिक' ग्रिल, 19-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय वील्स और इलेक्ट्रिक ब्लू रंग में यूनिक '.ev' बैजिंग होगी।
540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी
कैबिन के अंदर सफारी ईवी में वायरलेस ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 12.3-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक डेडिकेटेड फोर-स्पोक बैकलिट स्टीयरिंग वील मिलने की संभावना है। SUV में 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी, फ्रंट पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, ड्यूल क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ के साथ कई और फीचर्स शामिल होंगे।
वीइकल-टू-लोड (V2L) और वीकल-टू-वीकल (V2L) कैपेबिलिटी भी
सफारी ईवी वीइकल-टू-लोड (V2L) और वीकल-टू-वीकल (V2L) कैपेबिलिटी के साथ आएगी। इस ईएसयूवी को 7 और 6-सीट दोनों वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। 6-सीट वेरिएंट में दूसरी रो में कैप्टन सीट्स होंगी। उम्मीद की जा रही है कि सफारी ईवी में सेकेंड रो में वेंटिलेटेड सीट्स भी मिल सकती हैं।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


