Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Safari Discount Rs 1.25 Lakh In January 2026
भूल जाओ दिसंबर 2025... जनवरी में कंपनी ने इस SUV पर डिस्काउंट बढ़ा दिया, ₹1.25 लाख का फायदा

भूल जाओ दिसंबर 2025... जनवरी में कंपनी ने इस SUV पर डिस्काउंट बढ़ा दिया, ₹1.25 लाख का फायदा

संक्षेप:

टाटा मोटर्स जनवरी 2026 में अपनी फ्लैगशिप सफारी SUV पर ग्राहकों के लिए शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, इस महीने इस कार को खरीदन पर 1.25 लाख रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इससे पहले दिसंबर में कंपनी इस पर 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही थी।

Jan 05, 2026 06:44 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स जनवरी 2026 में अपनी फ्लैगशिप सफारी SUV पर ग्राहकों के लिए शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, इस महीने इस कार को खरीदन पर 1.25 लाख रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इससे पहले दिसंबर में कंपनी इस पर 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही थी। ये कंपनी की सबसे प्रीमियम SUVs में से एक है। इस SUV में 170hp पावर वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जिसे MT या AT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सफारी की एक्स-शोरूम कीमतें 14.66 लाख रुपए से 25.96 लाख रुपए के बीच है। इसमें डार्क और स्टील्थ वैरिएंट भी शामिल हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

न्यू जेन सफारी जल्द होगी लॉन्च

टाटा मोटर्स ने सफारी SUV के न्यू जनरेशन मॉडल पर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग में छोड़ा वक्त लगेगा। न्यू जेन की ये SUV एक बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएगी। ये आंतरिक दहन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पावरट्रेन के साथ-साथ AWD टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगा। बता दें कि मौजूदा जनरेशन की सफारी लैंड रोवर के D8 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। इसके अलावा, नए प्लेटफॉर्म की वजह से ये SUV मौजूदा मॉडल की तुलना में लंबी होंगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Safari

Tata Safari

₹ 14.66 - 25.96 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Compass

Jeep Compass

₹ 17.73 - 30.58 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 14 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO

₹ 15 - 26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV700

Mahindra XUV700

₹ 13.66 - 25.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Alcazar

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:इस SUV पर आया स्टॉक क्लियरेंस डिस्काउंट! 15 जनवरी को आ रहा नया मॉडल

कंपनी इस SUV के लिए एक नया प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, ताकि इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जा सके। इसे महिंद्रा के NFA यूनिट की तरह ही डेवलप किया जा रहा है, जो 4×4 ड्राइव सिस्टम के साथ ICE और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन को समायोजित करने में कैपेबिल है। नई जनरेशन की सफारी को इंटरनली तौर पर लियो कोडनेम दिया गया है।

ये भी पढ़ें:नए साल पर टाटा ने कर दी ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! नेक्सन खरीदने पर भारी डिस्काउंट

टाटा सफारी में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल डिजिटल स्क्रीन, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट और लेवल-2 ADAS जैसे गजब फीचर्स मिलते हैं। स्टील्थ एडिशन SUV के इंटीरियर में ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद प्रीमियम फील देता है। उम्मीद है कि नया मॉडल ज्यादा टेक फीचर्स से लैस होगा।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।