इस कंपनी ने बेच डालीं 92000 इलेक्ट्रिक कार, 10 में से 4 लोग इसी कंपनी की कार यही खरीद रहे
कंपनी के पोर्टफोलियो में ना सिर्फ ज्यादा मॉडल हैं, बल्कि इन मॉडल की डिमांड भी काफी शानदार है। इसमें हैचबैक, सेडान और SUVs शामिल हैं। इन्हीं कारों की दम पर फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी ने कुल 92,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेच डालीं। खास बात ये है कि फाइनेंशियल ईयर 2025 के मुकाबले 43% की ग्रोथ है।

टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर बेचने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के पोर्टफोलियो में ना सिर्फ ज्यादा मॉडल हैं, बल्कि इन मॉडल की डिमांड भी काफी शानदार है। इसमें हैचबैक, सेडान और SUVs शामिल हैं। इन्हीं कारों की दम पर फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी ने कुल 92,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेच डालीं। खास बात ये है कि फाइनेंशियल ईयर 2025 के मुकाबले 43% की ग्रोथ है। टाटा मोटर्स के लिए पूरे साल EV वाहन मार्केट शेयर 40.2% पर बना रहा। कंपनी की कुल जीरो-एमिशन गाड़ियों की बिक्री का आंकड़ा 2,50,000 के पार पहुंच गया।






FY26 की दूसरी छमाही (H2) में नेक्सन और पंच भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर गाड़ियों की लिस्ट में पहले और तीसरे नंबर पर रहीं। इस दौरान कंपनी ने कुल मिलाकर मार्केट में दूसरा स्थान हासिल किया। कंपनी का कुल सालाना बिक्री आंकड़ा 6.4 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया, जो FY25 के मुकाबले 15% ज्यादा था। इस दौरान कंपनी का कुल वाहन मार्केट शेयर 13.6% रहा, जो FY26 की चौथी तिमाही (Q4) में बढ़कर 14.2% तक पहुंच गया।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor
₹ 5.55 - 8.84 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Xpres
₹ 5.59 - 6.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा नेक्सन EV की डिटेल
नेक्सन EV को सिर्फ मल्टीपल वैरिएंट में खरीद सकते हैं। इसमें Creative + MR और Fearless MR शामिल हैं। कंपनी इस SUV पर लाइफटाइन बैटरी वारंटी भी दे रही है। Creative + MR की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए और Fearless MR की एक्स-शोरूम कीमत 13.29 लाख रुपए है। वहीं, डिस्काउंट का फायदा इन दोनों वैरिएंट पर मिलेगा।
नेक्सन EV रेंज में MR (30 kWh) वर्जन लोअर पोजीशन पर हैं, जिनकी कीमत 12.49 लाख से शुरू होती है। वहीं LR (40.5 kWh) वर्जन ज्यादा रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आते हैं, जिनकी कीमत लगभग 13.99 लाख रुपए से शुरू होती है। MR और LR के बीच का अंतर औसतन 1.5 लाख रुपए है, जो चुने गए ट्रिम पर डिपेंड करता है।
नेक्सन EV के हर ट्रिम की कीमत उसके फीचर्स और बैटरी पैक के आधार पर तय की गई है। उदाहरण के लिए, क्रिएटिव प्लस MR की कीमत 12.49 लाख रुपए है, जो एंट्री-लेवल ऑप्शन है, जबकि फेयरलैस LR की कीमत 14.99 लाख रुपए और एमपावर्ड प्लस LR की कीमत 16.99 लाख रुपए से ज्यादा है, क्योंकि इनकी रेंज ज्यादा है। इनका इंटीरियर प्रीमियम है और इनमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
टाटा नेक्सन EV पर कंपनी 3 साल या 1,25,000 km की स्टैंडर्ड व्हीकल वारंटी और HV बैटरी पर लाइफटाइम वारंटी मिलती है। ग्राहकों को टाटा की EV खास आफ्टर-सेल्स सर्विस का भी लाभ मिलता है, जिसमें रोडसाइड असिस्टेंस और होम चार्जिंग सपोर्ट शामिल हैं। नेक्सन EV के 45kWh का बैटरी पैक की ARAI सर्टिफाइट रेंज 489km है। टाटा का कहना है कि नेक्सन EV 45 के लिए रियल-वर्ल्ड C75 साइकिल रेंज लगभग 350km से 370km है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


