Punch vs Exter: रफ्तार, माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी में कौन मार रहा है बाजी? जानिए पूरी डिटेल्स

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय मार्केट में माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट की बादशाहत को लेकर टाटा और हुंडई के बीच मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। दरअसल, इसी साल टाटा पंच और हुंडई एक्सटर नए अवतार में लॉन्च हुई है।

Punch vs Exter: रफ्तार, माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी में कौन मार रहा है बाजी? जानिए पूरी डिटेल्स

भारतीय मार्केट में माइक्रो-एसयूवी सेगमेंट की बादशाहत को लेकर टाटा और हुंडई के बीच मुकाबला अब और भी दिलचस्प हो गया है। टाटा पंच (Tata Punch) लंबे समय से इस सेगमेंट पर राज कर रही है, जिसे इस साल जनवरी में एक शानदार फेसलिफ्ट मिला था। अब इसका मुकाबला करने के लिए हुंडई ने एक्सटर (Hyundai Exter) को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। आज के समय में ग्राहक सिर्फ गाड़ी की बॉडी नहीं देखते, बल्कि फीचर्स, माइलेज और सबसे जरूरी 'पावर' पर भी ध्यान देते हैं। ऐसे में आइए दोनों जानते हैं कौन सी एसयूवी आपके लिए ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है। ।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

किसका लुक है ज्यादा दमदार?

अगर साइज की बात करें तो टाटा पंच लंबाई और चौड़ाई के मामले में हुंडई एक्सटर से थोड़ी आगे है। हालांकि, एक्सटर की ऊंचाई थोड़ी ज्यादा है। इसमें 391 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है जो पंच (366 लीटर) से बेहतर है। डिजाइन के मामले में नई पंच अब अपनी 'बड़ी बहन' टाटा नेक्सन ईवी जैसी दिखती है, जिसमें स्लिम एलईडी डीआरएल और बॉक्सरी लुक दिया गया है। वहीं, एक्सटर के नए फेसलिफ्ट में बंपर और ग्रिल को नया टच दिया गया है। पंच में 16-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। जबकि एक्सटर 15-इंच व्हील्स के साथ आती है।

केबिन में कौन है ज्यादा लग्जरी?

गाड़ी के भीतर कदम रखते ही आपको दोनों के बीच बड़ा अंतर दिखेगा। नई पंच का केबिन ज्यादा मॉडर्न है, जहां आपको 10.2-इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिलती है जो बिना किसी डोंगल के वायरलेस एप्पल कारप्ले एंड एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 360-डिग्री कैमरा और टच-बेस्ड एसी कंट्रोल्स जैसे हाई-टेक फीचर्स हैं। दूसरी ओर, एक्सटर फेसलिफ्ट में नया नेवी ब्लू और ग्रे कलर थीम दिया गया है। इसमें 8-इंच की स्क्रीन, सनरूफ और डैशबोर्ड पर लगा 'डैश कैम' मिलता है, जो सुरक्षा के लिए अच्छा है।

रफ्तार का असली राजा कौन?

इंजन के मामले में टाटा पंच ने हुंडई एक्सटर को पीछे छोड़ दिया है। पंच अब न केवल पेट्रोल और सीएनजी, बल्कि 'टर्बो-पेट्रोल' इंजन के ऑप्शन के साथ भी आती है जो 118bhp की पावर जेनरेट करता है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जिन्हें रफ्तार पसंद है। इसके अलावा, पंच का इलेक्ट्रिक अवतार भी बाजार में उपलब्ध है। वहीं, हुंडई एक्सटर केवल 1.2-लीटर पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट में ही आती है, जो शहर में चलाने के लिए बहुत स्मूथ है। हालांकि, हाईवे पर रफ्तार के मामले में पंच जितनी फुर्तीली नहीं लगती।

आपकी जेब के लिए कौन सी बेहतर?

टाटा पंच फेसलिफ्ट की कीमत 5.59 लाख से शुरू होकर 9.29 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, नई एक्सटर की शुरुआती कीमत 5.80 लाख से 9.42 लाख रुपये के बीच है। देखा जाए तो टाटा पंच यहां भी बाजी मारती दिख रही है। अगर आपको एक मजबूत लुक, तेज रफ्तार और मॉडर्न फीचर्स चाहिए तो पंच आपकी पहली पसंद हो सकती है। वहीं, अगर आप एक स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस, ज्यादा बूट स्पेस और बढ़िया सर्विस नेटवर्क चाहिए तो एक्सटर एक शानदार ऑप्शन है।

(फोटो क्रेडिट- Google Gemini)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।