खत्म नहीं हो रहा ₹5.59 लाख की इस इस SUV का क्रेज, मई में 20208 लोगों ने खरीदा; 5-स्टार सेफ्टी से लैस

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

टाटा मोटर्स के लिए पंच लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। ये माइक्रो SUV हर महीने टॉप-10 कारों की लिस्ट में शामिल रहती है। हालांकि, मई में इस कार की बिक्री बेहतर होने के बाद भी रैंक नीचे पहुंच गई। दरअसल, पिछले महीने पंच की 20,208 यूनिट बिकीं। वहीं, ये लिस्ट में चौथी पोजीशन पर रही।

खत्म नहीं हो रहा ₹5.59 लाख की इस इस SUV का क्रेज, मई में 20208 लोगों ने खरीदा; 5-स्टार सेफ्टी से लैस
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स के लिए पंच लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। ये माइक्रो SUV हर महीने टॉप-10 कारों की लिस्ट में शामिल रहती है। हालांकि, मई में इस कार की बिक्री बेहतर होने के बाद भी रैंक नीचे पहुंच गई। दरअसल, पिछले महीने पंच की 20,208 यूनिट बिकीं। वहीं, ये लिस्ट में चौथी पोजीशन पर रही। खास बात ये है कि इस बार पंच के ऊपर मारुति फ्रोंक्स भारी पड़ गई। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में इस छोटी और एंट्री लेवल पंच SUV को एक बड़े फेसलिफ्ट और इंजन में बदलाव के साथ अपडेट किया है। इसके बदले हुए डिजाइन, बेहतर इंटीरियर और ज्यादा पावरफुल टर्बो इंजन की वजह से नई पंच पहले से ज्यादा दमदार हो गई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
अभी ऑफर पाएं
BMW X7
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
अभी ऑफर पाएं
BMW X5
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
अभी ऑफर पाएं

अब पंच फेसलिफ्ट की डिलीवरी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए है। पंच फेसलिफ्ट चार कलर्स प्रिस्टिन व्हाइट, डेटोना ग्रे, सियानटैफिक (ब्लू), कैरमेल (येलो), बंगाल रूज (रेड) और कूर्ग क्लाउड्स (सिल्वर) में लॉन्च किया गया है। इसमें दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इनमें 1.2L NA पेट्रोल शामिल है जिसे i-CNG फिटमेंट के साथ भी लिया जा सकता है। फिर पहली बार ज्यादा परफॉर्मेंस वाला 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन भी है। i-CNG वैरिएंट के साथ, टाटा डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी देना जारी रखे हुए है जो काफी ज्यादा इस्तेमाल करने लायक कार्गो वॉल्यूम देती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.8 - 9.57 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3X

Citroen C3X

₹ 7.91 - 9.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
टॉप-10 कार मॉडल वाइज सेल्स मई 2026
रैंकमॉडलसेल्स यूनिट
1मारुति सुजुकी डिजायर24,546
2मारुति सुजुकी फ्रोंक्स20,686
3मारुति सुजुकी अर्टिगा20,350
4टाटा पंच20,208
5टाटा नेक्सन19,100
6मारुति सुजुकी बलेनो18,396
7मारुति सुजुकी वैगनआर18,076
8मारुति सुजुकी स्विफ्ट17,519
9महिंद्रा स्कॉर्पियो15,774
10हुंडई क्रेटा15,235

मई 2026 की टॉप-10 मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की 24,546 यूनिट बिकीं। जबकि, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट, मारुति सुजुकी अर्टिगा की 20,350 यूनिट, टाटा पंच की 20,208 यूनिट, टाटा नेक्सन की 19,100 यूनिट, मारुति सुजुकी बलेनो की 18,396 यूनिट, मारुति सुजुकी वैगनआर की 18,076 यूनिट, मारुति सुजुकी स्विफ्ट की 17,519 यूनिट, महिंद्रा स्कॉर्पियो की 15,774 यूनिट और हुंडई क्रेटा की 15,235 यूनिट बिकीं।

टाटा पंच फेसलिफ्ट का डिजाइन
2026 टाटा पंच अपने बॉक्सी, कॉम्पैक्ट लुक को बरकरार रखती है, लेकिन इसे अब पहले से ज्यादा शार्प लुक दिया गया है। स्लिम LED DRLs, ब्लैक-आउट ग्रिल, नए LED हेडलैंप और रीडिजाइन किए गए बंपर इसे फ्रेश लुक देते हैं। पीछे की तरफ, कनेक्टेड LED टेल-लैंप और एक रिवाइज्ड बंपर इसे मॉडर्न टच देते हैं, जबकि साइड में नए 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील हैं।

टाटा ने पंच लाइनअप को 6 वैरिएंट में बांटा है। इसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस S शामिल है। ग्राहकों को 6 कलर्स का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें बंगाल रूज, कैरामल, कूर्ग क्लाउड्स और सियानटैफिक के साथ-साथ डेटोना ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं। पंच 2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी, जो 4 दशकों से भी ज्यादा समय में पहली बार है कि किसी नॉन-मारुति सुजुकी मॉडल ने टॉप स्थान हासिल किया है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट के फीचर्स
नई टाटा पंच में कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है, इसमें आसान पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो-डिमिंग IRVM, एक बड़ा 10.24 HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, हरमन ऑडियो सिस्टम और भी बहुत कुछ शामिल है। नई टाटा पंच अब अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा बूट देती है, जिसमें पेट्रोल वेरिएंट में 366 लीटर की लगेज कैपेसिटी है, जबकि CNG वर्जन में 210-लीटर का इस्तेमाल करने लायक बूट मिलता है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट की सेफ्टी
पंच फेसलिफ्ट मॉडल में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। नई पंच में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग के साथ-साथ ESC, ABS, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। सेफ्टी पर अपने फोकस को दिखाने के लिए, टाटा मोटर्स ने नई पंच का क्रैश टेस्ट किया, जिसमें चार डमी यात्रियों के साथ एक ट्रक से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आमने-सामने की टक्कर का सिमुलेशन किया गया। इम्पैक्ट के बावजूद, बॉडी स्ट्रक्चर सही सलामत रहा, और क्रैश के बाद चारों डोर खोले जा सके।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।