Hindi Newsऑटो न्यूज़tata punch sold around 140000 units suv between january and october 2025
अरे वाह! ₹5.50 लाख की इस SUV को बीते 10 महीनों में मिले 140000 ग्राहक, 27 km का है माइलेज

अरे वाह! ₹5.50 लाख की इस SUV को बीते 10 महीनों में मिले 140000 ग्राहक, 27 km का है माइलेज

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से टाटा पंच (Tata Punch)) को खूब पसंद किया जाता रहा है। बता दें कि साल 2025 की शुरुआत यानी जनवरी से लेकर अक्टूबर के दौरान टाटा पंच को करीब 1,40,000 नए लोगों ने खरीदा।

Nov 22, 2025 09:58 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से टाटा पंच (Tata Punch)) को खूब पसंद किया जाता रहा है। टाटा पंच ने साल 2025 में भी शानदार बिक्री दर्ज की। बता दें कि साल 2025 की शुरुआत यानी जनवरी से लेकर अक्टूबर के दौरान टाटा पंच को करीब 1,40,000 नए लोगों ने खरीदा। इस दौरान मार्च महीने में सबसे ज्यादा 17,714 लोगों ने टाटा पंच को खरीदा। अगर पूरे 10 महीनो के दौरान हुए टाटा पंच की बिक्री को जोड़ दें तो यह आंकड़ा कुल 1,38,769 यूनिट हो जाता है। आइए जानते हैं बीते 10 महीनो के दौरान मंथली टाटा पंच की बिक्री और इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
मंथयूनिट्स
जनवरी16,231
फरवरी14,559
मार्च17,714
अप्रैल12,496
मई 13,133
जून10,446
जुलाई10,785
अगस्त10,704
सितंबर15,891
अक्टूबर16,810

इतनी है पंच की कीमत

टाटा पंच में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जर, ग्रैंड कंसोल, रियर एसी वेंट्स और टाइप-C यूएसबी फास्ट चार्जर दिया गया है। जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स के बाद टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.50 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 9.30 लाख रुपये तक जाती है। टाटा पंच को ग्लोबल और भारत NCAP ने फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी है।

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

दूसरी ओर पावरट्रेन के तौर पर टाटा पंच में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का यूज किया गया है जो 86bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, पंच सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में भी आती है। टाटा पंच अपने ग्राहकों को पेट्रोल वैरिएंट पर करीब 21 किलोमीटर तक और सीएनजी मॉडल पर करीब 27 किलोमीटर तक माइलेज देने का दावा करती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।