Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata Punch Received 1500 Bookings Per Day, Waiting Period Reaches 65 Days
₹5.59 लाख की इस SUV को हर दिन मिल रहीं 1500 बुकिंग, वेटिंग पीरियड 65 दिनों तक पहुंच गया

₹5.59 लाख की इस SUV को हर दिन मिल रहीं 1500 बुकिंग, वेटिंग पीरियड 65 दिनों तक पहुंच गया

संक्षेप:

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में पंच एंट्री लेवल SUV है। कंपनी ने हाल ही में इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए है। नया मॉडल आने से इसकी डिमांड में गजब का इजाफा भी हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे हर दिन करीब 1500 बुकिंग मिल रही हैं।

Feb 11, 2026 10:02 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में पंच एंट्री लेवल SUV है। कंपनी ने हाल ही में इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल भी लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपए है। नया मॉडल आने से इसकी डिमांड में गजब का इजाफा भी हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे हर दिन करीब 1500 बुकिंग मिल रही हैं। इस वजह से इसका वेटिंग पीरियड 65 दिनों तक पहुंच गया है। बता दें कि पंच सिर्फ 4 साल और 3 महीने में 7 लाख यूनिट की बिक्री का सफर तय कर चुकी है। कैलेंडर ईयर 2025 में इसकी 1.73 लाख से ज्यादा यूनिट बिकी थीं। चलिए इसका वैरिएंट वाइज वेटिंग पीरियड देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टाटा पंच वैरिएंट वाइज वेटिंग पीरियड
वैरिएंटवेटिंग पीरियड
Accomplished30 दिन
Adventure50 दिन
Pure+60 दिन
Pure60 दिन
Smart65 दिन

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.59 - 10.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.74 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा पंच फेसलिफ्ट का डिजाइन

2026 टाटा पंच अपने बॉक्सी, कॉम्पैक्ट लुक को बरकरार रखती है, लेकिन इसे अब पहले से ज्यादा शार्प लुक दिया गया है। स्लिम LED DRLs, ब्लैक-आउट ग्रिल, नए LED हेडलैंप और रीडिजाइन किए गए बंपर इसे फ्रेश लुक देते हैं। पीछे की तरफ, कनेक्टेड LED टेल-लैंप और एक रिवाइज्ड बंपर इसे मॉडर्न टच देते हैं, जबकि साइड में नए 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील हैं।

टाटा ने पंच लाइनअप को 6 वैरिएंट में बांटा है। इसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस S शामिल है। ग्राहकों को 6 कलर्स का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें बंगाल रूज, कैरामल, कूर्ग क्लाउड्स और सियानटैफिक के साथ-साथ डेटोना ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं। पंच 2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी, जो 4 दशकों से भी ज्यादा समय में पहली बार है कि किसी नॉन-मारुति सुजुकी मॉडल ने टॉप स्थान हासिल किया है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट के फीचर्स
नई टाटा पंच में कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है, इसमें आसान पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो-डिमिंग IRVM, एक बड़ा 10.24 HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, हरमन ऑडियो सिस्टम और भी बहुत कुछ शामिल है। नई टाटा पंच अब अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा बूट देती है, जिसमें पेट्रोल वेरिएंट में 366 लीटर की लगेज कैपेसिटी है, जबकि CNG वर्जन में 210-लीटर का इस्तेमाल करने लायक बूट मिलता है।

टाटा पंच फेसलिफ्ट की सेफ्टी
पंच फेसलिफ्ट मॉडल में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। नई पंच में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग के साथ-साथ ESC, ABS, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। सेफ्टी पर अपने फोकस को दिखाने के लिए, टाटा मोटर्स ने नई पंच का क्रैश टेस्ट किया, जिसमें चार डमी यात्रियों के साथ एक ट्रक से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आमने-सामने की टक्कर का सिमुलेशन किया गया। इम्पैक्ट के बावजूद, बॉडी स्ट्रक्चर सही सलामत रहा, और क्रैश के बाद चारों डोर खोले जा सके।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;