Hindi Newsऑटो न्यूज़tata punch preparing to launch in a new avatar spotted again during testing
नए अवतार में लॉन्च होने की तैयारी कर रही टाटा पंच, टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्पॉट; जानिए कितनी बदलेगी SUV

नए अवतार में लॉन्च होने की तैयारी कर रही टाटा पंच, टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्पॉट; जानिए कितनी बदलेगी SUV

संक्षेप:

टाटा पंच का फेसलिफ्ट मॉडल अब इस साल लॉन्च होता नहीं दिख रहा है। हालांकि, कंपनी इसकी टेस्टिंग तेजी से जारी रखे हुए है। एक बार फिर नई पंच टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। नए स्पाई शॉट्स में साफ दिख रहा है कि इसका डिजाइन Punch.ev जैसा होगा।

Nov 30, 2025 12:45 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा पंच का फेसलिफ्ट मॉडल अब इस साल लॉन्च होता नहीं दिख रहा है। हालांकि, कंपनी इसकी टेस्टिंग तेजी से जारी रखे हुए है। एक बार फिर नई पंच टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। नए स्पाई शॉट्स में साफ दिख रहा है कि इसका डिजाइन Punch.ev जैसा होगा। डिजाइन की बात करें तो एसयूवी में स्प्लिट हेडलैंप सेटअप रहेगा पर DRLs पतले होंगे। हेडलैम्प्स अब ज्यादा ब्राइट LED वाले हो सकते हैं। एक नया रेडिएटर ग्रिल दिखा है जिसमें हॉरिजॉन्टल स्लैट्स हैं। फ्रंट और रियर बंपर भी बदले हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही नए 16-इंच अलॉय व्हील्स और रीडिजाइन टेललैंप्स मिल सकते हैं जिससे कार का लुक और मॉडर्न लगेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इंटीरियर में भी होंगे बदलाव

इंटीरियर में भी अच्छे बदलाव होंगे। नई पंच में दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इसमें इल्युमिनेटेड लोगो भी हो सकता है जो केबिन को प्रीमियम टच देगा। बड़ा 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिल सकता है। फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स आराम को और बढ़ाएंगी। सेफ्टी में टाटा मोटर्स 360° कैमरा सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और छह एयरबैग जैसे फीचर्स दे सकती है। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi में छपी एक खबर के अनुसार इन अपडेट्स के बाद पंच फेसलिफ्ट अपने सेगमेंट में और भी मजबूत पैकेज बन सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch CNG

Tata Punch CNG

₹ 7.3 - 10.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.2 - 24.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar ROXX

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.25 - 22.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 33.65 - 48.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। एसयूवी में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन पहले की तरह उपलब्ध रहेगा। इसकी आउटपुट 87bhp और 115 Nm है। जबकि CNG वैरिएंट में वही इंजन 72bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है। एसयूवी में 5-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड रहेगा। इस बार AMT सिर्फ पेट्रोल नहीं बल्कि CNG वैरिएंट में भी मिल सकता है। नई टाटा पंच 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.60 लाख रहने की उम्मीद है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।