
₹6.19 लाख से भी सस्ती मिल रही टाटा पंच SUV, स्टॉक खाली करने को कंपनी ने दिया ऑफर; अभी लेने पर होगी इतने की बचत
टाटा पंच पर नवंबर 2025 में जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। इस कार पर कंपनी 40,000 रुपये तक बचत का मौका दे रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो टाटा पंच (Tata Punch) आपके लिए एक बढ़िया डील लेकर आई है। नवंबर 2025 में टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे छोटी SUV पर शानदार डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। इस बार ऑफर पहले से भी ज्यादा है और अब आप 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। आइए जरा विस्तार से इस ऑफर डिस्काउंट की डिटेल्स जानते हैं।

ऑफर में नवंबर 2025 में क्या मिल रहा है?
टाटा पंच के MY2024 (Model Year 2024) स्टॉक पर कंपनी कैश डिस्काउंट के रूप में 25,000 रुपये तक का फायदा दे रही है। वहीं, अगर आप MY2025 मॉडल लेते हैं, तो आपको एक कॉम्बो ऑफर मिलेगा। इसमें 20,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये तक एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस शामिल है, यानी कुल मिलाकर 40,000 तक की बचत मिल रही है, जो पिछले महीने की तुलना में 12,000 रुपये ज्यादा है।
क्यों है टाटा पंच इतनी पॉपुलर?
टाटा पंच को लोग इसकी सुरक्षा, डिजाइन और कंपैक्ट SUV लुक के लिए पसंद करते हैं। यह कार भारत में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पा चुकी है, जो इस सेगमेंट में इसे सबसे सुरक्षित बनाती है। साथ ही इसकी हाई ग्राउंड क्लियरेंस SUV जैसी सिटिंग और फीचर-लोडेड केबिन इसे शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
कीमत और मुकाबला
टाटा पंच की एक्स-शोरूम कीमतें 5.5 लाख से 9.3 लाख के बीच हैं। इसका सीधा मुकाबला हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter), मारुति इग्निस (Maruti Ignis) और सिट्रोएन C3 (Citroen C3) जैसी माइक्रो SUV से है।
अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह सही समय है। जी हां, क्योंकि कंपनी अभी बड़ा डिस्काउंट दे रही है। इसका स्टॉक सीमित है और साल का अंत आते-आते कई डीलर MY2024 मॉडल्स को क्लियर करने में जुटे हैं। ऐसे में यह समय टाटा पंच (Tata Punch) खरीदने का सबसे बढ़िया मौका हो सकता है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


