Hindi Newsऑटो न्यूज़tata punch facelift will be launched in the indian market tomorrow 13 january
चंद घंटों का इंतजार! कल नए अवतार में देश के सामने आ रही टाटा पंच; जानिए कितनी बदल जाएगी SUV

चंद घंटों का इंतजार! कल नए अवतार में देश के सामने आ रही टाटा पंच; जानिए कितनी बदल जाएगी SUV

संक्षेप:

टाटा मोटर्स भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर माइक्रो-SUV पंच का अपडेटेड अवतार लॉन्च करने जा रही है। कंपनी Tata Punch Facelift को कल यानी 13 जनवरी को लॉन्च करेगी।

Jan 12, 2026 11:33 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स भारतीय मार्केट में अपनी पॉपुलर माइक्रो-SUV पंच का अपडेटेड अवतार लॉन्च करने जा रही है। कंपनी टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) को कल यानी 13 जनवरी को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले टाटा मोटर्स लगातार इसके डिजाइन, वैरिएंट्स और कलर ऑप्शन्स से जुड़ी जानकारी साझा कर चुकी है। अब ताजा अपडेट में पंच फेसलिफ्ट के शोरूम पहुंचने की खबर सामने आई है जहां इसकी CNG वैरिएंट की झलक भी देखने को मिली है। इससे साफ हो गया है कि लॉन्च से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब बस कीमतों से पर्दा उठना बाकी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ज्यादा मिलेंगे पावरट्रेन के ऑप्शन

इंजन ऑप्शन की बात करें तो पंच फेसलिफ्ट में ग्राहकों को पहले से ज्यादा ऑप्शन मिलने वाले हैं। इसमें मौजूदा 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ-साथ नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी जोड़ा जाएगा जो टाटा की दूसरी कारों में पहले से इस्तेमाल हो चुका है। टर्बो इंजन के आने से पंच की परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा दमदार होने की उम्मीद है। यानी जो ग्राहक माइलेज को प्राथमिकता देते हैं उनके लिए NA इंजन रहेगा। जबकि ज्यादा पावर चाहने वालों के लिए टर्बो ऑप्शन मिलेगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch CNG

Tata Punch CNG

₹ 7.3 - 10.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.68 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero

Mahindra Bolero

₹ 7.99 - 9.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी है डिजाइन

डिजाइन के मोर्चे पर टाटा पंच फेसलिफ्ट को पहले से ज्यादा फ्रेश और मॉडर्न बनाया गया है। हालांकि, इसकी पहचान बनी रहेगी। फ्रंट में नए LED लाइटिंग एलिमेंट्स, पियानो ब्लैक फिनिश, अपडेटेड लोअर ग्रिल और नए स्किड प्लेट्स दिए गए हैं, जो इसे Nexon, Harrier और Safari जैसी बड़ी SUVs से जोड़ते हैं। रियर साइड पर नए टेललैंप्स और री-डिजाइन्ड बंपर दिए गए हैं, जिससे SUV ज्यादा मस्क्युलर और मजबूत नजर आती है। कुल मिलाकर डिजाइन अपडेट्स इसे बिना साइज बदले ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं।

कलर ऑप्शन्स में भी बड़ा बदलाव

कलर ऑप्शन्स में भी टाटा ने बड़ा बदलाव किया है। नई पंच को अब सायंटैफिक ब्लू, कैरमेल येलो, बंगाल रूज रेड, डेटोना ग्रे, कूर्ग क्लाउड्स सिल्वर और प्रिस्टिन व्हाइट जैसे नए और अट्रैक्टिव कलर में पेश किया जाएगा। हाल ही में डीलरशिप पर जो यूनिट देखी गई है वह Coorg Clouds Silver कलर में थी जिसमें नया डिजाइन काफी शार्प और एलिगेंट नजर आया। नए कलर युवाओं और फैमिली दोनों तरह के ग्राहकों को लुभाने का काम करेंगे।

केबिन ज्यादा हाई-टेक और प्रीमियम

इंटीरियर की बात करें तो टाटा पंच फेसलिफ्ट का केबिन पहले से कहीं ज्यादा हाई-टेक और प्रीमियम हो गया है। इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में नया 7-इंच TFT डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, 6-एयरबैग्स और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। वैरिएंट्स की बात करें तो नई पंच को Smart, Pure, Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished+ S ट्रिम्स में उतारा जाएगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।