Hindi Newsऑटो न्यूज़tata punch facelift official teaser surfaced just before its launch on 13 january
लॉन्च से ठीक पहले सामने आया नई Tata Punch का ऑफिशियल टीजर, जानिए डिटेल्स

लॉन्च से ठीक पहले सामने आया नई Tata Punch का ऑफिशियल टीजर, जानिए डिटेल्स

संक्षेप:

टाटा मोटर्स पिछले काफी समय से Tata Punch Facelift की टेस्टिंग और डेवलपमेंट में जुटी हुई है। इसी क्रम में अब पहला ऑफिशियल टीजर सामने आने के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है।

Jan 03, 2026 04:44 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

टाटा मोटर्स पिछले काफी समय से Tata Punch Facelift की टेस्टिंग और डेवलपमेंट में जुटी हुई है। अब तक कंपनी ने इस कार से जुड़े ज्यादातर फीचर्स और डिजाइन डिटेल्स को छुपाकर रखा था। सिर्फ टेस्ट म्यूल्स के जरिए ही कुछ जानकारियां सामने आई थीं। लेकिन अब पहला ऑफिशियल टीजर सामने आने के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। यह टीजर 13 जनवरी को होने वाले ऑफिशियल लॉन्च से पहले जारी किया गया है। इसमें नई पंच फेसलिफ्ट के डिजाइन को लेकर कई अहम संकेत मिले हैं जिससे डिजिटल रीडर्स और कार खरीदारों के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी होगी डिजाइन

टीजर वीडियो से साफ है कि नई Tata Punch फेसलिफ्ट में डिजाइन के मामले में बड़ा बदलाव किया गया है। सबसे पहले नजर जाती है इसके नए DRLs पर जिन्हें पियानो ब्लैक एलिमेंट्स के साथ पेश किया गया है। फ्रंट फेसिया को नया और ज्यादा शार्प लुक मिला है जिसमें पॉलीगोनल हेडलैंप यूनिट दी गई है। यह डिजाइन टाटा की मौजूदा डिजाइन लैंग्वेज से मेल खाता है और काफी हद तक Harrier और Safari जैसी SUV की याद दिलाता है। इसके साथ ही फ्रंट बंपर का डिजाइन भी नया रखा गया है, जिससे कार पहले से ज्यादा दमदार और प्रीमियम नजर आती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.68 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Gravite

Nissan Gravite

₹ 6 - 9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.76 - 8.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

केबिन में भी होंगे बड़े बदलाव

एसयूवी में नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसके लुक को फ्रेश टच देते हैं। पीछे की तरफ भी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। पंच फेसलिफ्ट में नई डिजाइन वाली टेललाइट्स दी गई हैं जिनके बीच में एक लाइट स्ट्रिप पूरी चौड़ाई में फैली हुई है। यह स्टाइल भी Harrier और Safari से इंस्पायर्ड लगती है। इसके अलावा, कार को नए ब्लू कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा, जो युवाओं को खासा पसंद आ सकता है। केबिन की पूरी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि नई पंच फेसलिफ्ट के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव होंगे।

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

फीचर्स के तौर पर इसमें Altroz से लिया गया बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और पहले से ज्यादा फीचर्स मिलने की संभावना है। इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन ही मिलेगा जो 88bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, CNG वैरिएंट भी जारी रहेगा जिसमें 73.5bhp और 103 Nm का टॉर्क मिलेगा। गियरबॉक्स के तौर पर 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का ऑप्शन दिया जाएगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।