Hindi Newsऑटो न्यूज़tata punch facelift has started arriving at dealerships even before its launch
लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर पहुंचने लगी नई टाटा पंच, यहां जान लीजिए पूरी डिटेल्स

लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर पहुंचने लगी नई टाटा पंच, यहां जान लीजिए पूरी डिटेल्स

संक्षेप:

टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) 13 जनवरी, 2026 को लॉन्च होने जा रही है। लॉन्च से पहले ही पंच फेसलिफ्ट के CNG वैरिएंट की यूनिट्स डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई हैं।

Jan 09, 2026 12:06 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर माइक्रो-SUV टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) को 13 जनवरी, 2026 को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही पंच फेसलिफ्ट के CNG वैरिएंट की यूनिट्स डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई हैं। इससे साफ है कि कंपनी इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे चुकी है। सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, यह CNG वैरिएंट पहले की तरह ही दो छोटे सिलेंडर के साथ आएगा जिससे बूट स्पेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। माना जा रहा है कि फेसलिफ्ट के साथ पंच पहले से ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बनकर उभरेगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

डिजाइन में हुए ये बदलाव

डिजाइन की बात करें तो पंच फेसलिफ्ट में बदलाव मुख्य तौर पर फ्रंट और रियर प्रोफाइल पर किए गए हैं। कार को नया और ज्यादा प्रीमियम लुक देने के लिए फ्रंट में स्लीक टॉप ग्रिल, नया लोअर ग्रिल और स्किड प्लेट्स दी गई हैं जो इसे ज्यादा मस्कुलर बनाती हैं। हेडलैंप अब फुल LED हैं और इन्हें पंच EV से लिया गया है। इसके नीचे कॉर्नरिंग फॉग लैंप्स दिए गए हैं, जो आजकल कम ही देखने को मिलते हैं। साइड प्रोफाइल में नया अलॉय व्हील डिजाइन नजर आता है। जबकि रियर में नए LED टेललैंप्स और कुछ वैरिएंट्स में कनेक्टेड लाइट बार भी मिल सकता है। शीट मेटल में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch CNG

Tata Punch CNG

₹ 7.3 - 10.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.68 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero

Mahindra Bolero

₹ 7.99 - 9.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इंटीरियर भी मॉडर्न

इंटीरियर में भी पंच फेसलिफ्ट पहले से ज्यादा मॉडर्न नजर आती है। इसमें नया ट्विन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जिस पर इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो मिलता है। टॉप वैरिएंट में टच-एंड-टॉगल टाइप क्लाइमेट कंट्रोल पैनल मिलेगा जो टाटा की नई डिजाइन लैंग्वेज का हिस्सा है। इसके अलावा, नया 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नए सेंट्रल AC वेंट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। सामने के बंपर में दिख रहे रडार मॉड्यूल को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें ADAS फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन

इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो पंच फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा अपडेट नया i-Turbo पेट्रोल इंजन हो सकता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आ सकता है। इसके अलावा, मौजूदा 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रहेगा। इसी सेटअप पर बेस्ड CNG वैरिएंट भी मिलेगा जिसकी झलक लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर दिख चुकी है। कुल मिलाकर, टाटा पंच फेसलिफ्ट बेहतर लुक, ज्यादा फीचर्स और नए इंजन के साथ सेगमेंट में फिर से हलचल मचाने के लिए तैयार है।

(फोटो क्रेडिट-rushlane)

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।