
लॉन्च डेट कंफर्म: इस दिन होगी नई Tata Punch की भारत में एंट्री; जानिए कितनी बदल जाएगी SUV
टाटा मोटर्स ने 2026 की शुरुआत बड़े प्लान के साथ करने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में कंपनी टाटा पंच (Tata Punch) को भी अपडेट करने जा रही है। यह 2021 में लॉन्च हुई पंच का पहला बड़ा अपडेट होगा।
टाटा मोटर्स ने 2026 की शुरुआत बड़े प्लान के साथ करने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में कंपनी टाटा पंच को भी अपडेट करने जा रही है। यह 2021 में लॉन्च हुई पंच का पहला बड़ा अपडेट होगा। इससे पहले सितंबर, 2024 में इसके ट्रिम लेवल्स में बदलाव किया गया था। बीते कुछ महीनों में इस कार के टेस्ट म्यूल को कई बार सड़कों पर देखा गया है जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। एनडीटीवी ऑटो के अनुसार, टाटा पंच फेसलिफ्ट को (Tata Punch Facelift) 13 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।






कुछ ऐसी होगी डिजाइन
टाटा पंच कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है। यही वजह है कि फेसलिफ्ट वर्जन को लेकर काफी उत्साह है। नई पंच में डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स के स्तर पर कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं जिससे इसकी अपील और ज्यादा बढ़ेगी। सामने की बात करें तो कार में नई फ्रंट ग्रिल और नीचे की ओर री-डिजाइन एयर डैम मिलने की उम्मीद है। हेडलैंप्स का डिजाइन भी बदला जा सकता है जो काफी हद तक Punch EV से प्रेरित होगा। इसके साथ इलेक्ट्रिक वर्जन जैसे DRLs दिए जा सकते हैं, हालांकि कनेक्टेड लाइट्स इसमें नहीं दिखतीं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Exter
₹ 5.68 - 9.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Gravite
₹ 6 - 9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kiger
₹ 5.76 - 10.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Triber
₹ 5.76 - 8.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
केबिन में भी होगा बड़ा बदलाव
साइड प्रोफाइल में कार का सिलुएट पहले जैसा ही रहेगा लेकिन अलॉय व्हील्स का नया डिजाइन इसे फ्रेश लुक देगा। इसके अलावा, पंच फेसलिफ्ट में नई पेंट स्कीम्स और कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ का ऑप्शन भी मिल सकता है। पीछे की तरफ बदलाव के तौर पर रिवाइज्ड रियर बंपर और स्किड प्लेट्स देखने को मिल सकती हैं। इंटीरियर में भी बड़ा अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसमें इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, बदला हुआ डैशबोर्ड लेआउट और 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हो सकता है। इसके अलावा, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs जैसे फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
इंजन की बात करें तो टाटा पंच फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन ही मिलने की संभावना है। यह 88bhp की पावर और 115 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी। वहीं, CNG वर्जन भी जारी रहेगा जिसमें 73.5bhp की पावर और 103 Nm का टॉर्क मिलेगा। गियरबॉक्स ऑप्शन के तौर पर 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT दिए जाएंगे। फेसलिफ्ट पंच की कीमत बढ़कर करीब 6 लाख रुपये के आसपास जा सकती है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




