'स्मार्ट' निकली नई Punch.ev! कम कीमत के बावजूद मिलते हैं ये 3 खास फीचर्स, ये Nexon EV में भी नहीं

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टाटा मोटर्स ने अपनी मोस्ट-अवेटेड नई पंच ईवी (Punch.ev) को मार्केट में उतार दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रखी गई है। हालांकि, फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी के मामले में यह नेक्सन ईवी को कड़ी टक्कर दे रही है।

'स्मार्ट' निकली नई Punch.ev! कम कीमत के बावजूद मिलते हैं ये 3 खास फीचर्स, ये Nexon EV में भी नहीं

टाटा मोटर्स ने अपनी मोस्ट-अवेटेड नई पंच ईवी (Punch.ev) को मार्केट में उतार दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रखी गई है। हालांकि, यह मॉडल कीमत के मामले में नेक्सन ईवी (12.49 लाख) से काफी नीचे है। लेकिन फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी के मामले में यह अपने बड़े भाई को कड़ी टक्कर दे रही है। कम कीमत होने के बावजूद टाटा ने पंच ईवी में कुछ ऐसे स्मार्ट बदलाव और ऑप्शन दिए हैं जो मौजूदा प्रीमियम नेक्सन ईवी में भी देखने को नहीं मिलते। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में जो नेक्सन ईवी में भी नहीं हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.69 - 12.59 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tigor EV

Tata Tigor EV

₹ 12.49 - 13.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago EV

Tata Tiago EV

₹ 7.99 - 11.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv EV

Tata Curvv EV

₹ 17.49 - 22.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कपहोल्डर्स की बेहतर जगह

रोजमर्रा के इस्तेमाल में छोटी-छोटी चीजें बड़े काम आती हैं। पंच ईवी में फ्रंट कपहोल्डर्स को ऐसी जगह दिया गया है जहां ड्राइवर और बगल वाला यात्री आसानी से पहुंच सकते हैं। यह सुनने में छोटा फीचर लग सकता है, लेकिन लंबी यात्रा के दौरान चाय या कॉफी रखने के लिए यह बेहद उपयोगी है। इसके उलट, नेक्सन ईवी में कपहोल्डर्स को सेंटर कंसोल या ग्लवबॉक्स के अंदर छिपाकर रखा गया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको हर बार बॉक्स का ढक्कन खोलना पड़ता है।

ज्यादा बूट स्पेस

आमतौर पर माना जाता है कि बड़ी गाड़ी में ज्यादा जगह होगी। हालांकि, यहां पंच ईवी बाजी मार लेती है। टाटा पंच ईवी में आपको 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जबकि बड़ी नेक्सन ईवी में यह स्पेस 350 लीटर ही है। हालांकि, 16 लीटर का अंतर बहुत बड़ा नहीं लगता लेकिन कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सामान लोड करते समय यह एक्स्ट्रा स्पेस काफी काम आता है। पंच ईवी का बड़ा बूट स्पेस आपको सामान एडजस्ट करने की बेहतर आजादी देता है।

'बैटरी एज अ सर्विस' (BaaS) ऑप्शन

सबसे बड़ा और क्रांतिकारी बदलाव है टाटा का 'बैटरी एज अ सर्विस' (BaaS) मॉडल। इसके तहत ग्राहक गाड़ी को बिना बैटरी की पूरी कीमत चुकाए खरीद सकते हैं और बैटरी के इस्तेमाल के लिए अलग से भुगतान कर सकते हैं। इससे गाड़ी की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है। पहली बार ईवी खरीदने वालों के लिए यह एक किफायती रास्ता बन जाता है। नेक्सन ईवी में अभी भी स्टैंडर्ड मॉडल ही मिलता है जहां आपको बैटरी समेत पूरी गाड़ी की कीमत एक साथ चुकानी पड़ती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।