ये तो गजब हो गया! फुल चार्ज पर 593 km चल नई वाली टाटा पंच EV; इस दिन होगी लॉन्च
Tata Punch EV 2026: टाटा मोटर्स ने लॉन्च से पहले ही अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें Punch EV फेसलिफ्ट की रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज दिखाई गई है।

टाटा मोटर्स आगामी 20 फरवरी Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही यह कार बिना किसी कवर के सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुकी है। इससे इसके नए डिजाइन की साफ झलक मिल गई है। इसी बीच टाटा मोटर्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें Punch EV फेसलिफ्ट की रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज दिखाई गई है। वीडियो में दावा किया गया है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज में 593.6 किलोमीटर तक चलने में कामयाब रही है। बता दें कि इस सेगमेंट के लिहाज से यह काफी बड़ी बात मानी जा रही है।
कुछ इस तरह किया गया टेस्ट
इस रेंज टेस्ट को एक ऑटोमोटिव जर्नलिस्ट ने पूरा किया। इस दौरान Punch EV फेसलिफ्ट को जयपुर से उदयपुर तक करीब 400 किलोमीटर चलाया। सफर की शुरुआत फुल चार्ज बैटरी के साथ हुई। करीब 200 किलोमीटर चलने के बाद जब गाड़ी राजस्थान के बिजयनगर पहुंची, तब भी बैटरी 67 पर्सेंट बची हुई थी। उदयपुर पहुंचने पर ओडोमीटर करीब 400 किलोमीटर दिखा रहा था और बैटरी लेवल 34 पर्सेंट था। इसके बाद भी टेस्ट जारी रखा गया और आखिरकार गुजरात के हिमतनगर में जाकर गाड़ी की बैटरी पूरी तरह खत्म हुई। इस तरह कुल 593.6 किलोमीटर की दूरी एक ही चार्ज में तय की गई। इसने Punch EV की एफिशिएंसी को लेकर लोगों का ध्यान खींच लिया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.44 लाख
Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख
Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख
VinFast VF3
₹ 9 - 12 लाख
MG Windsor EV
₹ 14 - 18.39 लाख
Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख
कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो माना जा रहा है कि इसमें पहले की तरह 25kWh और 35kWh बैटरी ऑप्शन मिल सकते हैं। 25kWh बैटरी के साथ यह कार 82hp की पावर और 114Nm का टॉर्क देती है, जबकि 35kWh बैटरी में पावर बढ़कर 122hp और 190Nm टॉर्क हो जाती है। फिलहाल इनकी ARAI रेंज क्रमशः 265 किमी और 365 किमी है। हालांकि, हालिया रेंज टेस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसमें Nexon EV वाला 45kWh बैटरी पैक भी दे सकती है, जिससे इसकी ऑफिशियल रेंज और बढ़ सकती है।
डिजाइन जीत लेगी ग्राहकों का दिल
डिजाइन की बात करें तो Punch EV फेसलिफ्ट में साफ तौर पर बदलाव नजर आते हैं। फ्रंट बंपर को ज्यादा सिंपल और क्लीन बनाया गया है, जिसमें पुराने मॉडल का ब्लैक ट्रिम हटाया गया है। साइड प्रोफाइल ज्यादा बदली नहीं है, लेकिन नए अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। टेस्टिंग के दौरान दिखी कार रेड ड्यूल-टोन कलर में थी। पीछे की तरफ अब फुल-विड्थ LED लाइट बार और नया बंपर दिया गया है, जो इसे पेट्रोल Punch के नए अवतार से काफी हद तक मैच कराता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


