
टाटा ने कर ली पंच EV का फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी, कम कीमत में कई लग्जरी फीचर्स के साथ आएगी
टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में पंच सबसे पॉपुलर SUV है। ये सब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में भी शानदार सेल्स के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं, कंपनी के लिए पिछले 2 सालों से नंबर-1 मॉडल है। अब कंपनी पंच के इलेक्ट्रिक मॉडल के एक बड़े अपडेट पर काम कर रही है। उम्मीद है कि यह फेसलिफ्ट FY2026 में लॉन्च होगी।
टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में पंच सबसे पॉपुलर SUV है। ये सब कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में भी शानदार सेल्स के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं, कंपनी के लिए पिछले 2 सालों से नंबर-1 मॉडल है। अब कंपनी पंच के इलेक्ट्रिक मॉडल के एक बड़े अपडेट पर काम कर रही है। उम्मीद है कि यह फेसलिफ्ट FY2026 में लॉन्च होगी। ये शायद बिल्कुल नई सिएरा EV के साथ आ सकती है। पंच EV टाटा के सबसे अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक मॉडल्स में से एक है। इस मिड-साइकिल रिफ्रेश का मकसद इसे और बेहतर बनाना है।






टाटा पंच EV को अपडेट कके मौजूदा टेक स्टैंडर्ड के करीब लाना है। कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडल्स से प्रेरित कई नए टेक फीचर्स पेश कर सकती है। इनमें बेहतर चार्जिंग स्पीड, डिजिटल की फंक्शनैलिटी और बेहतर कनेक्टिविटी फंक्शन शामिल हो सकते हैं। इंटीरियर की बात करें तो पंच EV फेसलिफ्ट में बेहतर इक्विपमेंट मिलने की उम्मीद है। इसमें एक बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस के साथ प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और अपडेटेड अपहोल्स्ट्री शामिल हैं। इन अपडेट के साथ, 2026 टाटा पंच EV फेसलिफ्ट का लक्ष्य भारत के अफॉर्डेबल EV मार्केट में एक मजबूत दावेदार बने रहना है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Punch EV
₹ 9.99 - 14.44 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Harrier EV
₹ 21.49 - 30.23 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tigor EV
₹ 12.49 - 13.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago EV
₹ 7.99 - 11.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा अविन्या EV लाने की भी तैयारी
टाटा मोटर्स CY26 में अपने अविन्या ब्रांड के लॉन्च के साथ प्रीमियम सेगमेंट में कदम रखेगी। कंपनी ने एलान किया है कि वह इस नए बैज के तहत अपनी पहली EV SUV CY26 के आखिर में लॉन्च करेगी। यह 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में दिखाए गए कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन-रेडी वर्जन होगा। इतना ही नहीं, अविन्या को मौजूदा टाटा और Tata.ev सुविधाओं से अलग शोरूम और टच पॉइंट के साथ एक अलग ब्रांड के रूप में शुरू किया जाएगा।
कंपनी ने बताया है कि वह अपनी योजनाओं के तहत ऑनलाइन एक्सपीरियंस और फिजिकल लोकेशन को मिलाकर एक फिजीटल मॉडल के जरिए अविन्या चेन चलाने पर विचार कर रहा है। टाटा का अपने अविन्या ब्रांड के लिए तीसरा फ्रंट खोलने का कदम कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि उसने पहले ही अपनी ICE और EV रेंज को अलग-अलग सुविधाओं में बांट दिया है। इसमें अलग-अलग डिजाइन और सर्विस सेंटर शामिल हैं। अविन्या के साथ भी इसी तरह के अप्रोच की उम्मीद करते हैं।
छोटे शोरूम और प्रीमियम लोकेशन पर जिनके शुरू में टियर-1 और टियर-2 शहरों में होने की उम्मीद है। कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि अविन्या, हैरियर EV से ऊपर शुरू होगी। इसका मतलब है कि यह हायर-मार्जिन, लो-वॉल्यूम सेगमेंट में जाएगी, जिसमें अभी स्कोडा, टोयोटा, BYD और वोक्सवैगन जैसे ब्रांड हैं। हुंडई, किआ और होंडा भी अगले दो सालों में इस मुकाबले में शामिल होंगे, लेकिन मर्सिडीज, जीप, BMW और ऑडी जैसे बड़े लग्जरी मॉडल से मुकाबला होगा।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




