टाटा की इस EV पर आया ₹1.45 लाख का डिस्काउंट, रेंज 400 km से ज्यादा; सेफ्टी में भी 5-स्टार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

देसी कार निर्माता टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में ग्राहकों को टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है।

tata punch ev discounts up to rs 1-45 lakh in june 2026
Tata Punch EV
केवल
12,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

देसी कार निर्माता टाटा मोटर्स अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इस दौरान पंच ईवी खरीदने पर अधिकतम 1.45 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं टाटा पंच ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,300/ माह
अपनी EMI जानें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,800/ माह
अपनी EMI जानें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,400/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,100/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
अपनी EMI जानें

कुछ ऐसा है लुक और डिजाइन

दिखने के मामले में टाटा पंच ईवी अपनी रेगुलर पेट्रोल वाली पंच से काफी अलग और ज्यादा मॉडर्न लगती है। इसके आगे की तरफ दी गई कनेक्टेड एलईडी लाइट बार (LED Light Bar) और क्लोज्ड ग्रिल इसे बिल्कुल नई जनरेशन वाली इलेक्ट्रिक कार का लुक देते हैं। इसके फ्रंट बंपर में ही आपको चार्जिंग पॉर्ट भी मिल जाता है। कार के अंदर 10.25-इंच की बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। साथ ही, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, और वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.69 - 12.59 लाख

EMI केवल12,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra 3XO EV

Mahindra 3XO EV

₹ 13.89 - 15.46 लाख

EMI केवल18,200/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.49 लाख

EMI केवल16,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

EMI केवल24,800/ माह
अपनी EMI जानें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

EMI केवल28,700/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

EMI केवल15,100/ माह
अपनी EMI जानें

400 किमी से ज्यादा है रेंज

टाटा ने पंच ईवी को दो अलग-अलग बैटरी ऑप्शंस के साथ बाजार में उतारा है। पहला है 'स्टैंडर्ड' वैरिएंट जिसमें 25 kWh की बैटरी मिलती है। यह सिंगल चार्ज पर करीब 315 किलोमीटर तक की रेंज देती है। दूसरा है 'लॉन्ग रेंज' वैरिएंट जिसमें बड़ी 35 kWh की बैटरी दी गई है। यह एक बार पूरा चार्ज होने पर 421 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देती है। यह कार सिर्फ 9.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। यह महज 56 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है।

सेफ्टी में हिट बजट में फिट

सुरक्षा के मामले में टाटा पंच ईवी देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। भारत एनसीएपी (BNCAP) क्रैश टेस्ट में इसे एडल्ट और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए पूरे 5-स्टार की रेटिंग मिली है। इसके सभी वैरिएंट्स में 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 9.69 लाख से लेकर टॉप मॉडल के लिए 12.69 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।