एक झटके में ₹1.20 लाख सस्ती हो गई ये फैमिली eSUV, फुल चार्ज पर 468Km रेंज! इतने में मिल रही

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

ये कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। ऐसे में इस महीने आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 1.20 लाख रुपए तक के फायदे मिल सकते हैं। पंच EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपए है। कंपनी इसका नया मॉडल भी लॉन्च कर चुकी है। अब इसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 468Km तक हो गई है।

सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में पंच EV का भी अच्छा खासा दबदबा है। पंच की ओवरऑल सेल्स में इसके इलेक्ट्रिक मॉडल का भी दबदबा रहता है। ये कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। ऐसे में इस महीने आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 1.20 लाख रुपए तक के फायदे मिल सकते हैं। पंच EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपए है। कंपनी इसका नया मॉडल भी लॉन्च कर चुकी है। अब इसकी सिंगल चार्ज पर रेंज 468Km तक हो गई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इसके अलावा कंपनी लिमिटेड टाइम के लिए विशेष रिवॉर्ड प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को 1.86 लाख रुपए तक के बेनिफिट भी दे रही है। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को कंपनी की डीलरशिप से संपर्क करना होगा। वहीं, कंपनी 50,000 रुपए तक के एक्सचेंज बेनिफिट, फ्री होम चार्जर के साथ इंस्टॉलेशन और 6 महीने तक फ्री फास्ट चार्जिंग भी ऑफर कर रही है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को जीरो डाउन पेमेंट और 100% ऑन-रोड फाइनेंस की सुविधा भी मिलेगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.69 - 12.59 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra 3XO EV

Mahindra 3XO EV

₹ 13.89 - 15.46 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

टाटा पंच EV फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

पंच EV फेसलिफ्ट में हल्के-फुल्के चेंजेस किए हैं, जिसमें जनवरी 2026 में लॉन्च हुए ICE पंच फेसलिफ्ट में देखे गए कई बदलाव भी शामिल हैं। 2026 Punch EV की कीमतें 9.69 लाख रुपए से शुरू होकर 12.59 लाख रुपए तक जाती है। ये पुराने मॉडल से 1.85 लाख रुपए तक कम हैं। पंच EV फेसलिफ्ट को पहली बार BaaS (बैटरी-एज-ए-सर्विस) रेंटल प्रोग्राम के साथ भी खरीद पाएंगे। BaaS स्कीम चुनने पर, पंच EV की कीमत 6.49 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं, बैटरी इस्तेमाल करने का खर्च 2.6 रुपए प्रति किलोमीटर जितना कम है।

अपडेटेड पंच EV 5 ट्रिम लेवल स्मार्ट, स्मार्ट+, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ में मिलेगी। इसमें 30kWh और 40kWh बैटरी ऑप्शन मिलेंगे, जो पिछले मॉडल की बैटरी से 5kWh ज्यादा है। पंच EV 40kWh के लिए अनलिमिटेड किलोमीटर के साथ लाइफटाइम बैटरी वारंटी भी मिल रही है, जबकि 30kWh वैरिएंट पर 8 साल या 160,000 Km की वारंटी भी मिलती है।

पहले की तरह, दोनों बैटरी 154Nm फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ी हैं, जो 30kWh में 88hp पावर और 40kWh में 129hp पावर आउटपुट देती हैं। ARAI के अनुसार 30kWh बैटरी की रेंज 365Km और 40kWh बैटरी की रेंज 468km है। चार्जिंग की बात करें तो, 30kWh और 40kWh बैटरी को 7.2kW AC चार्जर से 10 से 100% चार्ज होने में क्रमशः 4.5 घंटे और 5.3 घंटे लगते हैं, जबकि 65kW DC फास्ट चार्जर दोनों पैक को 26 मिनट में 20 से 80% चार्ज हो जाते हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक, DC चार्जर 30kWh बैटरी 15 मिनट में 110km रेंज और 40kWh यूनिट 135km रेंज देगा।

अपडेट किया गया पंच EV कई कलर्स में उपलब्ध है। हालांकि ऑप्शन ट्रिम लेवल के हिसाब से अलग-अलग हैं। पंच EV स्मार्ट ट्रिम के लिए, उपलब्ध कलर्स में सुपरनोवा कॉपर, बंगाल रूज, प्योर ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं। पंच EV एडवेंचर के ग्राहक इसके अलावा कैरामल भी चुन सकते हैं। जबकि एम्पावर्ड और एम्पावर्ड+ ट्रिम्स में फियरलेस येलो और एम्पावर्ड ऑक्साइड ऑप्शन भी मिलते हैं।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।