फुल चार्ज पर 421 km दौड़ने वाली इस कार पर आया ₹1.20 लाख का डिस्काउंट, 31 मार्च तक है मौका
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी पर बंपर छूट दे रही है। बता दें कि MY2024 टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) पर मार्च, 2026 के दौरान ग्राहक अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

अगले कुछ दिनों में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी पर बंपर छूट दे रही है। बता दें कि MY2024 टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) पर मार्च, 2026 के दौरान ग्राहक अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस टाटा ईवी के फीचर्स, ड्राइविंग रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Punch EV
₹ 9.69 - 12.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra 3XO EV
₹ 13.89 - 15.46 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon EV
₹ 12.49 - 17.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
400 किमी से ज्यादा है रेंज
टाटा पंच EV में 2 बैटरी पैक दिया गया है। पहला 25 kWh की बैटरी से लैस है जो 82bhp की अधिकतम पावर और 114Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 35 kWh की बैटरी से लैस है जो 122bhp की अधिकतम पावर और 190Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। बता दें कि छोटी बैटरी से लैस मॉडल सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर जबकि बड़े बैटरी पैक वाला मॉडल 421 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।
इतनी है ईवी की कीमत
फीचर्स की बात करें तो पंच EV में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एयर प्यूरीफायर और सनरूफ भी दिया गया है। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मौजूद हैं। टाटा पंच EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


