Tata Punch EV के फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, जबर्दस्त है लुक, 20 फरवरी को लॉन्च

Feb 08, 2026 03:11 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टाटा मोटर्स ने अपनी पंच ईवी फेसलिफ्ट को अनवील कर दिया है। यह 20 फरवरी को लॉन्च होने वाली है। पंच ईवी फेसलिफ्ट में सबसे ध्यान देने वाला बदलाव सामने की तरफ है। एसयूवी के इंटीरियर में भी आपको बदलाव दिखेगा।

Tata Punch EV के फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, जबर्दस्त है लुक, 20 फरवरी को लॉन्च
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) 20 फरवरी 2026 को लॉन्च होने वाली है। इससे पहले कंपनी ने इसे अनवील करके ग्राहकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। इस माइक्रो-एसयूवी के एक्सटीरियर में आपको कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही कंपनी ने इसके इंटीरियर में भी बदलाव किए हैं। पंच ईवी फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। साथ ही आपको नया कलर भी देखने को मिलेगा। टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा वेरिएंट से ज्यादा हो सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

फ्रंट में दिखेगा बड़ा बदलाव

पंच ईवी फेसलिफ्ट में सबसे ध्यान देने वाला बदलाव सामने की तरफ है। अपडेटेड मॉडल में एक क्लीन, क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल डिजाइन है, जो इसको इलेक्ट्रिक एसयूवी होने की आइडेंटिटी देता है। पिछले मॉडल से अलग फेसलिफ्ट में हेडलाइट यूनिट्स को जोड़ने वाला काला ट्रिम पीस हटा दिया गया है। डीआरएल को जोड़ने वाली एलईडी लाइट बार को भी रिमूव कर दिया गया है, जिससे इसका लुक और भी मिनिमलिस्टिक और शानदार हो गया है। नीचे की तरफ, फ्रंट बंपर में मामूली बदलाव किए गए हैं, जिसमें एक नया डिजाइन किया गया स्कफ प्लेट शामिल है, जो एसयूवी के ओवरऑल प्रोपोर्शन को बदले बिना इसे थोड़ा नया लुक देता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch EV

Tata Punch EV

₹ 9.99 - 14.44 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra 3XO EV

Mahindra 3XO EV

₹ 13.89 - 15.46 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

₹ 12.49 - 17.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF3

VinFast VF3

₹ 9 - 12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Windsor EV

MG Windsor EV

₹ 14 - 18.39 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 400 EV

Mahindra XUV 400 EV

₹ 15.49 - 17.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ऐरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय वील्स

पंच ईवी फेसलिफ्ट में नए ऐरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय वील्स दिए गए हैं, जो नेक्सॉन ईवी में ऑफर किए जा रहे वील्स से इंस्पायर्ड हैं। ये वील्स बेहतर माइलेज देने के साथ-साथ गाड़ी के लुक को प्रीमियम टच देते हैं। टाटा मोटर्स ने एक नया एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी इंट्रोड्यूस किया है, जो हैरियर में उपलब्ध 'सनलिट येलो' शेड से मिलता-जुलता है। इस कलर के साथ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ दी गई है, जो पंच ईवी के यंग और स्पोर्टी लुक को और भी अपीलिंग बनाती है।

केबिन में बड़ा बदलाव
केबिन के अंदर की बात करें, तो यहां बड़े बदलाव की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से लैस 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा। यह सिस्टम नेक्सॉन ईवी से लिया जाएगा। कंपनी नए थीम वाले अपहोल्स्ट्री ऑफर कर सकती है, साथ ही एसयूवी के नए वर्जन में लेवल 2 ADAS शामिल होने की भी काफी संभावना है। 2026 पंच ईवी में मौजूदा मॉडल के ज्यादातर फीचर जैसे 360 डिग्री कैमरा, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटो-डिमिंग IRVM और एम्बिएंट लाइटिंग बरकरार रहेंगे।

अभी वाला बैटरी पैक

पंच ईवी फेसलिफ्ट में मौजूदा बैटरी और मोटर ऑप्शन ही मिलने की उम्मीद है। इनमें 25kWh का बैटरी पैक शामिल है, जिसकी ARAI रेंज 265 किमी है। वहीं, 35kWh का बैटरी पैक 365 किमी की रेंज देता है। छोटे बैटरी वाले वर्जन से 82 हॉर्सपावर और 114 एनएम का टॉर्क मिलता है। जबकि, बड़ी बैटरी वाला वर्जन 122 हॉर्सपावर और 190 एनएम का टॉर्क जेनेरेट करना है। बैटरी क्षमता या परफॉर्मेंस में किसी भी बदलाव के बारे में टाटा मोटर्स की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।