
धड़ल्ले से बिकने वाली इस SUV पर ₹50000 का स्टॉक क्लियरेंस डिस्काउंट! 15 जनवरी को आ रहा नया मॉडल
टाटा मोटर्स ने नई साल के पहले ही महीने यानी जनवरी 2026 में अपनी पंच SUV को सस्ता कर दिया है। दरअसल, कंपनी 15 जनवरी को पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है। ऐसे में वो पंच का पुराना स्टॉक क्लियर करना चाहती हैं।
टाटा मोटर्स ने नई साल के पहले ही महीने यानी जनवरी 2026 में अपनी पंच SUV को सस्ता कर दिया है। दरअसल, कंपनी 15 जनवरी को पंच का फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है। ऐसे में वो पंच का पुराना स्टॉक क्लियर करना चाहती हैं। यही वजह है कि इस कार पर पूरे 50,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। भारतीय बाजार में पंच का सीधा मुकाबला हुंडई एक्सटर, मारुति फ्रोंक्स, टोयोटा टैसर, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर, सिट्रोन C3 जैसे मॉडल से होता है। पंच की एक्स-शोरूम कीमतें 5.50 लाख रुपए से 9.24 लाख रुपए के बीच हैं।
टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है। इसे इलेक्ट्रिक और CNG मॉडल में भी खरीद सकते हैं।
टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो AC, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




