Hindi Newsऑटो न्यूज़tata punch csd canteen stores department tax benefit up to rs 70000
टाटा पंच हुई लगभग टैक्स फ्री! यहां से लेने पर ₹77000 तक कम में मिल रही; जानिए वैरिेएंट वाइज बचत

टाटा पंच हुई लगभग टैक्स फ्री! यहां से लेने पर ₹77000 तक कम में मिल रही; जानिए वैरिेएंट वाइज बचत

संक्षेप:

देश की टॉप-सेलिंग कारों में से एक टाटा पंच (Tata Punch) CSD यानी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट से काफी सस्ती मिल रही है। बता दें कि टाटा पंच पर यहां 77,000 रुपये तक की टैक्स छूट मिल रही है।

Dec 22, 2025 10:51 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स के बाद कारों की कीमतें पहले से काफी कम हो गई है। इसका असर CSD यानी कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट से जवानों को मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। इसके अलावा, यहां से कार लेने पर आम तौर पर लगने वाले 28 पर्सेंट की जगह सिर्फ 14 पर्सेंट GST देना होता है। ऐसे में देश की टॉप-सेलिंग कारों में से एक टाटा पंच (Tata Punch) भी यहां से काफी सस्ती मिल रही है। Cars24 के अनुसार, टाटा पंच पर यहां 77,000 रुपये तक की टैक्स छूट मिल रही है। आइए जानते हैं वैरिएंट वाइज टाटा पंच पर टैक्स बचत के बारे में विस्तरा से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
वैरिएंटसीएसडी प्राइस (लाख रुपये) एक्स-शोरूम प्राइस (लाख रुपये)अंतर (रुपये में)
पंच प्योर55.5050,000
पंच एडवेंचर5.986.5557,000
पंच अकॉम्प्लिश्ड6.957.6065,000
पंच क्रिएटिव7.368.0569,000
पंच अकॉम्प्लिश्ड AMT7.658.3570,000
पंच क्रिएटिव AMT7.938.7077,000

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Punch CNG

Tata Punch CNG

₹ 7.3 - 10.17 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.68 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx

₹ 6.85 - 11.98 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero

Mahindra Bolero

₹ 7.99 - 9.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इतनी है पंच की कीमत

टाटा पंच में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जर, ग्रैंड कंसोल, रियर एसी वेंट्स और टाइप-C यूएसबी फास्ट चार्जर दिया गया है। जीएसटी 2.0 रिफॉर्म्स के बाद टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 9.30 लाख रुपये तक जाती है। टाटा पंच को ग्लोबल और भारत NCAP ने फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी है।

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

दूसरी ओर पावरट्रेन के तौर पर टाटा पंच में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का यूज किया गया है जो 86bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, पंच सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में भी आती है। टाटा पंच अपने ग्राहकों को पेट्रोल वैरिएंट पर करीब 21 किलोमीटर तक और सीएनजी मॉडल पर करीब 27 किलोमीटर तक माइलेज देने का दावा करती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।