₹5.64 लाख की इस देसी SUV के आगे सब फेल! दूसरे 8 मॉडल छूट गए पीछे; करीब 29 km है माइलेज
देसी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में तहलका मचा दिया है। अगर बीते महीने यानी मई, 2026 की बात करें तो मॉडल वाइज बिक्री में टाटा पंच (Tata Punch) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

देसी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में तहलका मचा दिया है। बता दें कि बीते महीने यानी मई, 2026 में टाटा मोटर्स की कारों को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो टाटा पंच (Tata Punch) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। टाटा पंच ने बीते महीने कुल 20,208 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर पंच की बिक्री में 54 पर्सेंट की बंपर बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 13,133 यूनिट था। बता दें कि टाटा पंच को फैमिली सेफ्टी के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
46% बढ़ गई टाटा नेक्सन की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 46 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 19,100 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सिएरा रही। टाटा सिएरा ने इस दौरान कुल 6,606 यूनिट एसयूवी की बिक्री की। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा टियागो रही। टाटा टियागो ने इस दौरान 35 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 4,178 यूनिट कार की बिक्री की।
215% बढ़ गई टाटा हैरियर की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर टाटा अल्ट्रोज रही। टाटा अल्ट्रोज ने इस दौरान 5 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,915 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा हैरियर रही। टाटा हैरियर ने इस दौरान 215 पर्सेंट की बंपर सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,815 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा कर्व रही। टाटा कर्व ने इस दौरान 45 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,680 यूनिट कार की बिक्री की।
लास्ट पोजीशन पर रही टाटा टिगोर
दूसरी ओर आठवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा सफारी रही। टाटा सफारी ने इस दौरान 5 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,057 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर यानी लास्ट पोजीशन पर बिक्री की इस लिस्ट में टाटा टिगोर रही। टाटा टिगोर ने इस दौरान 51 पर्सेंट की भारी सालाना गिरावट के साथ कुल 531 यूनिट कार की बिक्री की।
करीब 27 km है माइलेज
टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.64 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 10.60 लाख रुपये तक जाती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग मिलता है। इस माइक्रो-एसयूवी में 1.2-लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो पेट्रोल वैरिएंट में करीब 20.09 किमी प्रति लीटर और सीएनजी वैरिएंट में 26.99 किमी प्रति किलोग्राम का शानदार माइलेज देती है।



