
बदले-बदले अंदाज में आ रही टाटा पंच, टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्पॉट; जानिए कितनी बदल जाएगी SUV
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर माइक्रो एसयूवी टाटा पंच (Tata Punch) को नए फेसलिफ्ट अवतार में तैयार कर रही है। नई पंच की जिसकी लॉन्चिंग 2026 में होने की उम्मीद है। पिछले कुछ महीनों से इसकी टेस्टिंग लगातार देखी जा रही है।
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर माइक्रो एसयूवी टाटा पंच (Tata Punch) को नए फेसलिफ्ट अवतार में तैयार कर रही है। नई पंच की जिसकी लॉन्चिंग 2026 में होने की उम्मीद है। पिछले कुछ महीनों से इसकी टेस्टिंग लगातार देखी जा रही है। एक बार फिर पंच फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई है। लेटेस्ट स्पाई शॉट्स में फ्रंट, साइड और रियर डिजाइन काफी हद तक नजर आ रहा है। कार पर पूरा कैमोफ्लाज है लेकिन साफ दिखता है कि पंच फेसलिफ्ट में डिजाइन को काफी मॉडर्न और बोल्ड बनाया गया है। आइए जानते हैं नई पंच के संभावित फीचर्स, डिजाइन और पावरट्रेन के बारे में विस्तरा से।






कुछ ऐसी होगी डिजाइन
अगर डिजाइन की बात करें तो सबसे बड़ा अपडेट फ्रंट में देखने को मिलता है। एसयूवी के एक्सटीरियर में नई ग्रिल, EV जैसी लाइटिंग और देसीन बदला हुआ नजर आता है। ऊपर की तरफ LED DRLs, नीचे हॉरिजॉन्टल हेडलैंप सेटअप और स्लेटेड ग्रिल डिजाइन Punch EV जैसी हाई-टेक फील देता है। लोअर ग्रिल अब रेक्टेंगुलर है, जो पहले वाले कर्वी-मेश डिजाइन से काफी अलग लगती है। साइड प्रोफाइल लगभग पहले जैसा ही रखा गया है लेकिन उम्मीद है कि फेसलिफ्ट मॉडल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स मिलेंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Exter
₹ 5.68 - 10.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan New MPV
₹ 6 - 9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 6.14 - 11.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.2 - 24.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Victoris
₹ 10.5 - 19.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मिल सकता है 360° कैमरा
स्पाई शॉट्स के बेस पर लग रहा है कि नई पंच में 360° कैमरा भी दिया जा सकता है जो इस सेगमेंट में काफी प्रीमियम फीचर माना जाता है। बाकी नई पंच में स्क्वेयर्ड व्हील आर्च, C-पिलर में डोर हैंडल, बॉडी क्लैडिंग, ब्लैक्ड-आउट पिलर्स, रूफ रेल्स, शार्क फिन एंटीना और सनरूफ जैसी चीजें जारी रहने की उम्मीद है। पीछे की तरफ ज्यादा झुकी हुई विंडस्क्रीन, नया बूट डिजाइन और बम्पर देखे जा सकते हैं।

दमदार होगी केबिन
दूसरी ओर इंटीरियर में 7-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और सबसे खास 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है। जबकि सेफ्टी के लिए 6-एयरबैग स्टैंडर्ड किए जा सकते हैं। इसके अलावा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। पंच में पहले ही 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto / Apple CarPlay, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स और वॉयस असिस्टेड सनरूफ जैसे फीचर मौजूद हैं।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें किसी बदलाव की संभावना कम है। यह मौजूदा 1.2-लीटर Revotron पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगी जो 87.8bhp की पावर और 115Nm टॉर्क का देता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का ऑप्शन मिलता है। वहीं, सीएनजी वैरिएंट में 73.5bhp / 103Nm की आउटपुट मिलती है जो सिर्फ मैनुअल में उपलब्ध है। कुल मिलाकर नया फेसलिफ्ट मॉडल डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपग्रेड लेकर आ रहा है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




