₹5.64 लाख की इस SUV ने निकाल दी सबकी हेकड़ी, बिक्री में बनी नंबर-1; ये नेक्सन, क्रेटा, ब्रेजा भी नहीं
भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री में टाटा पंच (Tata Punch) ने पूरे देश में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में बीते कुछ सालों से लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो टाटा मोटर्स की माइक्रो एसयूवी पंच ने पूरे देश में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। बता दें कि टाटा पंच (Tata Punch) को बीते महीने कुल 19,107 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर टाटा पंच की बिक्री में 53 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अप्रैल, 2025 में यह आंकड़ा 12,496 यूनिट था। आइए जानते हैं टाटा पंच के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.15 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.23 - 13.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz
₹ 6.89 - 11.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी है डिजाइन
टाटा पंच का डिजाइन काफी मस्कुलर है जो इसे सड़क पर एक 'छोटी हैरियर' जैसा लुक देता है। ऊंची बॉडी और शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस की वजह से इसे खराब रास्तों पर चलाना बेहद आसान है। अंदर की तरफ देखें तो केबिन काफी खुला-खुला और हवादार महसूस होता है। फीचर्स के मामले में भी टाटा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें आपको 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, सनरूफ और कूल्ड ग्लव-बॉक्स जैसी सुविधाएं मिल जाती हैं जो आपके सफर को मजेदार बनाती हैं।
26 किमी तक मिलता है माइलेज
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो शहर में चलाने के लिए एकदम परफेक्ट है। यह इंजन करीब 88bhp की पावर जनरेट करता है। माइलेज के मामले में भी यह कार जेब पर भारी नहीं पड़ती। पेट्रोल पर यह लगभग 19 से 20 किमी/लीटर का एवरेज दे देती है। वहीं, अगर आप ज्यादा बचत चाहते हैं तो इसका iCNG अवतार बेहतरीन है। इसमें टाटा की 'ट्विन सिलेंडर' टेक्नोलॉजी मिलती है। इससे फायदा यह होता है कि डिग्गी में भी अच्छी जगह बच जाती है और माइलेज भी 26-27 किमी तक का मिल जाता है।
5-स्टार सेफ्टी से लैस है एसयूवी
टाटा पंच की सबसे बड़ी ताकत इसकी सेफ्टी है। इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और रेन सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.64 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 10.20 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप एक ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो सुरक्षित हो, दिखने में धांसू हो और बजट में फिट बैठे, तो टाटा पंच एक बेहतरीन ऑप्शन है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


