ये है मार्केट की जोड़ी नंबर-1; पिछले 30 दिनों में मिलकर बेच डाली 40,000 SUV, दोनों को 5-स्टार सेफ्टी
भारतीय मार्केट में टाटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो कंपनी की पॉपुलर एसयूवी टाटा पंच और नेक्सन को ताबड़तोड़ ग्राहक मिले।

भारतीय मार्केट में टाटा की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 की बात करें तो कंपनी की पॉपुलर एसयूवी टाटा पंच और नेक्सन को ताबड़तोड़ ग्राहक मिले। बता दें कि इस दौरान ओवरऑल बिक्री में टाटा पंच (Tata Punch) 21,006 यूनिट्स बिक्री के साथ नंबर-1 पोजिशन पर रही। जबिक 18,335 यूनिट्स बिक्री के साथ टाटा नेक्सन (Tata Nexon) दूसरे नंबर पर रही। बता दें कि इस जोड़ी ने मिलकर पिछले महीने करीब 40,000 यूनिट एसयूवी की बिक्री कर डाली। आइए जानते हैं दोनों एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
टाटा पंच फीचर्स एंड डिजाइन
टाटा पंच एक बेहतरीन मस्कुलर लुक वाली माइक्रो एसयूवी है। इसे कॉम्पैक्ट साइज में एसयूवी का फील लेने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके केबिन में ग्राहकों को 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। बता दें कि इसे भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय मार्केट में टाटा पंच की एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.70 लाख से शुरू होकर 10.70 लाख रुपये तक जाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Tata Nexon
₹ 7.37 - 14.22 लाख
Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख
Tata Nexon CNG
₹ 8.3 - 13.42 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.77 लाख
Tata Curvv
₹ 9.7 - 19.1 लाख
ऐसा है पावरट्रन और माइलेज
इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो टाटा पंच में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह जो 88bhp की पावर जनरेट करता है। यह गाड़ी 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी (AMT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के के साथ आती है। पेट्रोल में यह कार लगभग 18 से 20 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देती है। इसके अलावा, सीएनजी वैरिएंट में यह लगभग 27 किमी/किग्रा तक का माइलेज आसानी से दे देती है।
टाटा नेक्सन डिजाइन एंड फीचर्स
टाटा नेक्सन एक बड़े साइज की प्रीमियम कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसका लुक बेहद स्पोर्टी, एग्रेसिव और फ्यूचरिस्टिक है। इसके फ्रंट और रियर में कनेक्टेड एलईडी लाइट बार और स्लीक हेडलैंप दिए गए हैं, जो इसे पंच से ज्यादा बोल्ड लुक देते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, पैडल शिफ्टर्स, 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसे क्रैश टेस्ट में शानदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। टाटा नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.39 लाख रुपये से शुरू होकर 14.22 लाख रुपये तक जाती है।
पावरट्रेन भी है दमदार
पावरट्रेन की बात करें तो इसका 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 118bhp की पावर देता है। जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन 113bhp की पावर जनरेट करता है। इसमें मैनुअल, एएमटी और एडवांस डीसीए (DCA) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। इसका टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट करीब 17.44 किमी/लीटर और इसका डीजल वैरिएंट 24.08 किमी/लीटर तक का बेहतरीन माइलेज देता है।
(फोटो क्रेडिट- Google Gemini)
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


