
₹5.50 लाख की SUV का पूरा देश दीवाना, 4 साल में 7 लाख घरों तक पहुंची; हर दिन 466 लोग खरीद रहे
टाटा मोटर्स ने अपनी न्यू पंच फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस SUV के लॉन्च इवेंट में इसकी सेल्स से जुड़े नए आंकड़ों की जानकारी भी शेयर की। कंपनी के MD और CEO शैलेश चंद्रा ने बताया कि पंच की लॉन्च के बाद से अब तक 7 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं।
टाटा मोटर्स ने अपनी न्यू पंच फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस SUV के लॉन्च इवेंट में इसकी सेल्स से जुड़े नए आंकड़ों की जानकारी भी शेयर की। कंपनी के MD और CEO शैलेश चंद्रा ने बताया कि पंच की लॉन्च के बाद से अब तक 7 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। इस शानदार आंकड़ें को इस कार ने महज 4 साल और 2 महीने में हासिल किया है। यानी हर महीने इसकी 14,000 यूनिट बिकीं। वहीं, हर दिन इसे 466 लोगों ने खरीदा। इस शानदार सेल्स के चलते कंपनी ने टाटा पंच को 'INDIA KI SUV' का नाम भी दे दिया। मौजूदा पंच की एक्स-शोरूम कीमतें 5.50 लाख रुपए से 9.24 लाख रुपए के बीच हैं।






मौजूदा टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है। इसे इलेक्ट्रिक और CNG मॉडल में भी खरीद सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो AC, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। सेफ्टी के लिए टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




