
टेस्टिंग के दौरान फिर स्पॉट हुई नई टाटा पंच, दिख गई SUV के केबिन की झलक; जानिए कब होगी लॉन्च
Tata Punch: पंच आज कंपनी की बेस्ट-सेलिंग कार बन चुकी है। इसी सफलता को बनाए रखने के लिए कंपनी अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। यह एसयूवी 2026 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है।
टाटा पंच अक्टूबर, 2021 में लॉन्च होने के बाद बहुत कम समय में भारतीय बाजार में जबरदस्त पहचान बना ली है। यह माइक्रो-SUV आज टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन चुकी है। इसी सफलता को बनाए रखने के लिए कंपनी अब टाटा पंच का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है ताकि आने वाले 3 से 4 साल तक इसकी डिमांड बनी रहे। हाल ही में टाटा पंच फेसलिफ्ट (Tata Punch Facelift) को केरल के मुन्नार में हाई-एल्टीट्यूड टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसकी स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों से साफ हो गया है कि अपकमिंग मॉडल में डिजाइन और फीचर्स के मामले में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे।






कुछ ऐसा दिखेगा एक्सटीरियर
नई टाटा पंच का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न होगा। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi में छपी एक खबर के अनुसार, टाटा पंच.ev की तरह इसमें भी अब हैलोजन की जगह LED लो-बीम और हाई-बीम लाइट्स दी जाएंगी। स्पाई इमेज में नए अपर और लोअर ग्रिल भी दिखे हैं जिनमें हॉरिजॉन्टल स्लैट्स दिए गए हैं। फ्रंट बंपर का डिजाइन भी नया होगा, जबकि बोनट को लगभग पहले जैसा ही रखा गया है। साइड प्रोफाइल में नए 16-इंच अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। वहीं, पीछे की तरफ टेललैंप्स और बंपर के डिजाइन में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Punch CNG
₹ 7.3 - 10.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Exter
₹ 5.68 - 9.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Leapmotor T03
₹ 8 - 12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

केबिन भी होगा दमदार
केबिन के अंदर भी टाटा पंच फेसलिफ्ट में कुछ बड़े अपडेट्स मिलने की उम्मीद है। स्पाई इमेज में नया टू-स्पोक, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील नजर आया है जिसमें इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो दिया जा सकता है। इसके अलावा, कंफर्ट और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए टाटा मोटर्स वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी जोड़ सकती है। सेफ्टी के मोर्चे पर 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव
मैकेनिकल तौर पर टाटा पंच फेसलिफ्ट में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें पहले की तरह 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन और पेट्रोल-CNG बाय-फ्यूल ऑप्शन मिलता रहेगा। हालांकि, कंपनी CNG वेरिएंट में भी 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प दे सकती है। नए लुक, ज्यादा फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ टाटा पंच फेसलिफ्ट माइक्रो-SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई पंच को 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।
(फोटो क्रेडिट-Team.BHP.com)

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




