Tata owned JLR shifts gears, beats Audi to finish third in sluggish luxury car race, check details गजब! इस लक्जरी कार ब्रांड ने रचा इतिहास! ऑडी को पीछे छोड़ टॉप-3 में पहुंची, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Tata owned JLR shifts gears, beats Audi to finish third in sluggish luxury car race, check details

गजब! इस लक्जरी कार ब्रांड ने रचा इतिहास! ऑडी को पीछे छोड़ टॉप-3 में पहुंची

ऑडी को पीछे छोड़ JLR (जगुआर लैंड रोवर) लग्जरी कार सेगमेंट में टॉप-3 पर पहुंच गई है। टाटा की लक्जरी कार ब्रांड ने ताबड़तोड़ बिक्री कर इतिहास रच दिया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 11 April 2025 05:43 PM
share Share
Follow Us on
गजब! इस लक्जरी कार ब्रांड ने रचा इतिहास! ऑडी को पीछे छोड़ टॉप-3 में पहुंची

भारत की कार निर्माता कंपनी टाटा (Tata) के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover -JLR) ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। FY2025 में कंपनी ने ऑडी (Audi) को पीछे छोड़ते हुए देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली लक्जरी कार कंपनी बनने का गौरव हासिल किया है। जहां पूरे लक्जरी कार बाजार ने सिर्फ 3% की मामूली ग्रोथ दर्ज की, वहीं JLR ने जबरदस्त 40% की छलांग लगाकर सबको चौंका दिया। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:महंगी हो गई मारुति फ्रोंक्स SUV, कंपनी ने इतने हजार तक बढ़ाई कीमत

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Mercedes-Benz GLC

Mercedes-Benz GLC

₹ 76.8 - 77.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Wrangler

Jeep Wrangler

₹ 67.65 - 71.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X3

BMW X3

₹ 75.8 - 77.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jaguar F-Pace

Jaguar F-Pace

₹ 72.9 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volvo XC60

Volvo XC60

₹ 69.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz GLB

Mercedes-Benz GLB

₹ 64.8 - 71.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या कहती हैं बिक्री रिपोर्ट?

FY25 में JLR की कुल बिक्री 6,183 यूनिट्स (FY24 में 4,417 यूनिट्स थीं) रही। वहीं, ऑडी (Audi) की कुल बिक्री FY25 में 5,990 यूनिट्स (FY24 में 7,027 यूनिट्स) रही। इस हिसाब से JLR की ग्रोथ 40% ज्यादा रही। वहीं, ऑडी (Audi) की बिक्री में 15% की गिरावट दर्ज की गई। JLR ने ना सिर्फ अपने पुराने आंकड़े तोड़े, बल्कि ऑडी (Audi) जैसी जर्मन दिग्गज कंपनी को भी पछाड़ दिया।

JLR की सफलता की सबसे बड़ी वजह

JLR की सफलता की सबसे बड़ी वजह डिफेंडर (Defender) और रेंज रोवर (Range Rover) रही। JLR के इंडिया हेड राजन अंबा के मुताबिक डिफेंडर (Defender) सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा, जिसकी बिक्री में 90% की ग्रोथ दर्ज हुई। लोकली मैन्युफैक्चर रेंज रोवर (Range Rover) और रेंज रोवर स्पोर्ट (Range Rover Sport) की बिक्री में क्रमशः 72% और 42% की बढ़त हुई। इन गाड़ियों ने भारतीय अमीर ग्राहकों के बीच जबरदस्त पहचान बनाई है।

ऑडी की गिरती बिक्री का कारण क्या रहा?

ऑडी (Audi) को पिछले साल सप्लाई चेन में दिक्कतों और रेड सी क्राइसिस के चलते नुकसान उठाना पड़ा।

फॉक्सवैगन (Volkswagen) ग्रुप के एक सूत्र ने बताया कि हमारे पास सीमित प्रोडक्ट्स थे, जिसकी वजह से FY25 में गिरावट आई। हालांकि, 2025 की पहली तिमाही में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली है।

बाकी लक्जरी कार कंपनियों का क्या हाल है?

मर्सिडीज बेंज (Mercedes-Benz) की सेल 18,928 यूनिट्स रही, जो 4% की साधारण ग्रोथ को दर्शाती है। वहीं, BMW ने 15,266 यूनिट्स की बिक्री कर 5% की बिक्री हासिल की। इसके अलावा JLR ने 6,183 यूनिट्स की बिक्री कर 40% की धमाकेदार वृद्धि हासिल की है। ऑडी (Audi) की बिक्री में 5,990 यूनिट्स की गिरावट दर्ज की गई है, जो 15% की गिरावट है। इतने उतार-चढ़ाव के बावजूद मर्सिडीज (Mercedes) और BMW अब भी टॉप 2 पोजिशन पर कायम हैं, लेकिन JLR ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है।

ये भी पढ़ें:33 किमी. का माइलेज देने वाली मारुति वैगनआर हुई महंगी, अब इतने हजार ज्यादा लगेंगे

आगे का रास्ता कैसा दिखता है?

मर्सिडीज (Mercedes) को उम्मीद है कि अगला साल थोड़ा धीमा हो सकता है।हालांकि, BMW अपने इलेक्ट्रिक मॉडल्स की डिमांड से काफी उत्साहित है। JLR को भरोसा है कि वो FY26 में भी इसी स्पीड से ग्रोथ बनाए रखेगा।

जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) की यह कामयाबी सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है, यह एक भारतीय कंपनी के भरोसे, रणनीति और कड़ी मेहनत की जीत है। टाटा (Tata) का विजन और ग्राहकों की पसंद ने मिलकर JLR को लक्जरी बाजार में एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।