थोड़ा कर लीजिए इंतजार! अब बड़े अपडेट के साथ एंट्री की तैयारी में टाटा नेक्सन; लॉन्चिंग कब?
टाटा मोटर्स बेहद आक्रामक प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है। कंपनी 2026 तक कई नए और अपडेटेड मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इनमें देश की बेस्ट-सेलिंग कार टाटा नेक्सन (Tata Nexon) भी शामिल है।

टाटा मोटर्स भारतीय मार्केट के लिए बेहद आक्रामक प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है। हाल ही में पेश की गई ऑल-न्यू टाटा सिएरा ने कीमतों के ऐलान से पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोरी है। बुकिंग शुरू होते ही महज 24 घंटे के अंदर इसे 70,000 से ज्यादा ऑर्डर मिल गए। इसे देखते हुए टाटा मोटर्स ने 2026 तक कई नए और अपडेटेड मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इनमें कंपनी के साथ-साथ देश की बेस्ट-सेलिंग कार टाटा नेक्सन (Tata Nexon) भी शामिल है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।






अगले साल कर सकती है डेब्यू
बता दें कि टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को कंपनी अंदरूनी तौर पर ‘प्रोजेक्ट गरुड़’ नाम से डेवलप कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई जनरेशन नेक्सन का डेब्यू 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में हो सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसके बारे में ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, लॉन्च के करीब आते-आते इसके फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह मॉडल मौजूदा नेक्सॉन से काफी अलग और ज्यादा एडवांस होगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Nexon
₹ 7.32 - 14.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.28 - 14.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kylaq
₹ 7.55 - 12.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Gravite
₹ 6 - 9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नए आर्किटेक्चर पर बनेगी नेक्सन
सबसे बड़ा बदलाव इसके प्लेटफॉर्म में देखने को मिलेगा। टाटा नेक्सन 2026 को एक बिल्कुल नए आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा जो मौजूदा X1 प्लेटफॉर्म का भारी रूप से मॉडिफाइड वर्जन हो सकता है। यह नया प्लेटफॉर्म अलग-अलग बॉडी स्टाइल और एडवांस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। डिजाइन के मामले में भी कार पूरी तरह नई होगी और इसमें टाटा की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी। एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बड़े कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे जिसमें हाल के टाटा मॉडल्स से इंस्पायर्ड एलिमेंट्स शामिल हो सकते हैं।
नहीं बदलेगा पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें किसी बदलाव की संभावना नहीं है। नई नेक्सन में मौजूदा 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है जो 120bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, आने वाले BS7 एमिशन नॉर्म्स के चलते 1.5 लीटर डीजल इंजन को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। एसयूवी में CNG वैरिएंट जारी रहने की उम्मीद है। नए फीचर्स, बदले डिजाइन और टेक्नोलॉजी अपडेट्स के चलते 2026 नेक्सॉन की कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




