Hindi Newsऑटो न्यूज़tata nexon tops suv sales december 2025 beat punch brezza creta
जिसे देखो वही खरीद रहा ये SUV; पंच, ब्रेजा, क्रेटा को भी नहीं मिले इतने ग्राहक, बिक्री में शान से नंबर-1

जिसे देखो वही खरीद रहा ये SUV; पंच, ब्रेजा, क्रेटा को भी नहीं मिले इतने ग्राहक, बिक्री में शान से नंबर-1

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा नेक्सन (Tata Nexon) की पापुलैरिटी हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 की बात करें तो टाटा नेक्सन देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही।

Jan 09, 2026 06:28 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा नेक्सन (Tata Nexon) की पापुलैरिटी हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी दिसंबर, 2025 की बात करें तो टाटा नेक्सन ओवरऑल कार बिक्री में तीसरे नंबर पर रही। जबकि इसी दौरान टाटा नेक्सन देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी भी रही। टाटा नेक्सन को बीते महीने कुल 19,375 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर टाटा नेक्सन की बिक्री 43 पर्सेंट तक बढ़ गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर, 2024 में यह आंकड़ा 13,536 यूनिट था। आइए जानते हैं टाटा नेक्सन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

दमदार इंजन से लैस है एसयूवी

टाटा नेक्सन में पावरट्रेन के तौर पर 1.2-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन दिया गया है जो 120bhp की अधिकतम पावर और 170Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, कार में 1.5-लीटर का डीजल इंजन भी दिया गया है जो 110bhp की अधिकतम पावर और 260Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है। बता दें कि भारतीय मार्केट में टाटा नेक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से टॉप मॉडल में 15.60 लाख रुपये तक जाती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.28 - 14.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kylaq

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch Facelift

Tata Punch Facelift

₹ 6 - 11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.26 - 13.01 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo

₹ 8.49 - 10.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

10.25-इंच स्क्रीन से लैस है कार

दूसरी ओर कार के इंटीरियर में ग्राहकों को 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, हाइट एडजेस्टेबल फ्रंट सीट, क्रूज कंट्रोल और जेबीएल साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। दूसरी ओर ग्राहकों की सेफ्टी के लिए कार में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग, ABS टेक्नोलॉजी, हिल असिस्ट और 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है। बता दें कि ग्लोबल NCAP ने टाटा नेक्सन को फैमिली सेफ्टी के लिए क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी है। टाटा नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमत 7.31 लाख से 14.15 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।